Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

लीलापुर में खेत की रखवाली करने गए किसान के साथ हुआ बड़ा हादसा, कुएं में गिरने से अधेड़ की मौत, कोहराम



कुलदीप तिवारी 

लालगंज, प्रतापगढ़। मवेशी से फसल की रखवाली करने गये अधेड़ की कुएं में गिरने से मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेजवाया। लीलापुर थानान्तर्गत पाती गांव निवासी अटठावन वर्षीय जमुना प्रसाद मिश्र पुत्र स्व. चंद्रभूषण मिश्र गुरूवार की सुबह करीब चार बजे मवेशियों से फसल की रखवाली करने के लिए अपने खेत पर गये थे। सुबह काफी देर तक उनके घर न लौटने पर परिवार के लोग परेशान हो उठे और अधेड़ की खोजबीन करने लगे। खोजबीन के दौरान खेत के समीप मौजूद एक कुएं में सुबह करीब दस बजे एक शव उतराया देख लोग आवाक रह गये। ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया गया। शव की सिनाख्त जमुना प्रसाद के रूप में होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के दो पुत्र अजय व मनीष तथा पुत्री साधना हैं। अजय व साधना का विवाह भी हो चुका है। अधेड़ की मौत से उसकी पत्नी प्रभावती व परिवार के लोगों का रो रो कर बुराहाल है। एसओ सुभाष यादव का कहना है कि शव को पीएम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे