Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

खरगूपुर पुलिस ने दुर्गा पूजा व रामलीला को लेकर ग्राम प्रहरियों के साथ की बैठक

 


पप्पू भारती 

खरगूपुर गोंडा।आगामी दुर्गा पूजा,दशहरा व रामलीला पर्व को लेकर थाने में ग्राम प्रहरियों की बैठक की गई। उक्त पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए ग्राम प्रहरियों को ड्यूटी के दौरान सतर्क रहने के लिए दिशा निर्देश दिया गया।शुक्रवार को स्थानीय थाना परिसर में थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में कार्यरत ग्राम प्रहरियों की बैठक की गई।बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने कहा 106 स्थानों पर दुर्गा पूजा,छः स्थानों पर दशहरा एवं रामलीला का आयोजन होता है।जहां पर पुलिस कर्मियों के साथ ही ग्राम प्रहरियों की ड्यूटी लगाई जाती है।उन्होंने निर्देश दिया कि इस दौरान कोई भी नई परंपरा नहीं शुरू होगी। रास्तों व विवादित स्थलों पर दुर्गा प्रतिमाएं न स्थापित की जाए।यदि ऐसे मामले कहीं होते हैं तो उसकी सूचना तत्काल उपलब्ध कराएं।वहीं जिससे समय पर उसे निस्तारित किया जा सके। नई प्रतिमाएं बिना परमिशन के नहीं स्थापित की जाएंगी। थानाध्यक्ष श्री सिंह ने  ग्राम प्रहरियों को उनके दायित्वों से अवगत कराया।


Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे