Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

मां दुर्गा की पूजा आराधना से मानव जीवन होता है सार्थक: मिथिलेश यादव सोनू



वासुदेव यादव 

अयोध्या।शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर रामनगरी अयोध्या के सरदार पटेल नगर वार्ड मोहबरा बाजार में प्रत्येक वर्ष की तरह ही इस वर्ष भी शारदीय नवरात्र धूमधाम के साथ मनाया जा रहा। इसी क्रम में शुक्रवार की देर शाम पार्षद प्रतिनिधि सपा नेता मिथिलेश यादव सोनू द्वारा मां जगदंबे की विशालकाय प्रतिमा का वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ प्राण प्रतिष्ठा संपन्न कराया गया। मां  दुर्गा की पट्टी खोली गई और विशाल महाआरती की गई। इस मौके पर पार्षद प्रतिनिधि  सपा नेता मिथिलेश यादव सोनू ने कहा कि गत करीब 30 वर्षों से लगातार शारदीय नवरात्र के मौके पर मां दुर्गा की विशाल प्रतिमा की स्थापना करके, यहां विधि विधान से देवी मां की पूजन अर्चन किया जाता है। सभी भक्तो में मां  का प्रसाद वितरण किया जाता है। इस वर्ष भी ये आयोजन शुक्रवार से प्रारंभ हुआ है। उन्होंने बताया कि 25 तारीख को विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें हजारों की संख्या में सभी दुर्गा मां के भक्तगण भंडारे का प्रसाद ग्रहण करेंगे। बताते चलें कि श्री सिंह वाहिनी दुर्गा पूजा समिति मोहबरा बाजार मक्खापुर अयोध्या द्वारा यह संपूर्ण आयोजन कराया जाता है। इस मौके पर बड़ी संख्या में माता रानी के सभी भक्त जन मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे