Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

BALRAMPUR...आपदा प्रबंधन विषय पर व्याख्यान



अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर जिला मुख्यालय स्थित एम एल के पी जी कॉलेज के भूगोल विभाग की ओर से शुक्रवार को नई शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत कौशल विकास के आयामों में शामिल आपदा प्रबंधन विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। व्याख्यान में छात्र -छात्राओं को आपदा प्रबंधन की जानकारी के साथ ही सामान्य से विशिष्ट बनने की सलाह दी गई।



6 अक्टूबर को व्याख्यान कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम अध्यक्ष महाविद्यालय प्राचार्य प्रो0 जे पी पाण्डेय, मुख्य वक्ता जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय नई दिल्ली के डॉ दीप नरायन पाण्डेय, मुख्य नियंता प्रो0 पी के सिंह व संयोजक प्रो0 रेखा विश्वकर्मा ने किया। प्राचार्य ने व्याख्यान में अपने कॉलेज के पुरातन छात्र व जेएनयू के प्रोफेसर को मुख्य वक्ता के रूप में पाकर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि ऐसे व्याख्यान छात्र-छात्राओं के बौद्धिक विकास में सहायक होता है। मुख्य वक्ता डॉ दीप नरायन पाण्डेय छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि समाज के अस्तित्व के साथ ही मेरा अस्तित्व है यदि इस भावना के साथ कार्य किया जाता है तो बड़ी से बड़ी आपदा से निपटा जा सकता है। आज हम परंपरागत विधियों से दूर होते जा रहे हैं जिसका दुष्परिणाम सभी को झेलना पड़ता है।आज हम सामुदायिक जीवन से दूर होते जा रहे हैं जिससे हम विपत्ति से जकड़ते जा रहे हैं। संयोजक प्रो0 रेखा विश्वकर्मा ने सभी का स्वागत किया जबकि डॉ अजहरुद्दीन ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। संचालन प्रतीची सिंह ने किया। इस दौरान मुख्य वक्ता को प्राचार्य ने अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित भी किया। व्याख्यान का समापन राष्ट्रगान से हुआ। इस अवसर पर प्रो0 वीणा सिंह, प्रो0 राघवेंद्र सिंह, प्रो0 एस पी मिश्र, डॉ अनामिका सिंह,डॉ तारिक कबीर,डॉ अनुज कुमार सिंह,डॉ आज़ाद प्रताप, डॉ विनीत कुमार, धर्मवीर सिंह व शिष्ट पाल सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे