Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

BALRAMPUR...एसएसबी का स्वस्थ भारत स्वच्छ भारत अभियान



अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर के इंडो नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र में तैनात नवी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा शुक्रवार को स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत अभियान चलाया गया ।

13 अक्टूबर को वाहिनी मुख्यालय मे स्वस्थ भारत- स्वच्छ भारत अभियान चलाया गया। स्वस्थ भारत-स्वच्छ भारत अभियान में उप कमांडेंट डॉ भरत कुमार चौधरी द्वारा नेतृत्व किया गया। स्वस्थ भारत-स्वच्छ भारत अभियान में वाहिनी मुख्यालय के सहायक उप विरीक्षक राजेन्द्र सिंह द्वारा स्वस्थ भारत स्वच्छ भारत अभियान के तहत बल कर्मीयो व अधिकारियो को व्यायाम व मास पीटी करवाया गया। अभियान में शारीरिक गतिविधियों के साथ ही बाहिनी मुख्यालय की साफ-सफाई करवाई गई। अधिकारी द्वारा बताया गया कि स्वच्छता केवल सरकार की जिम्मेदारी नही है। इसके लिए देश व समाज के हर नागरिक को अपनी जिम्मेदारी, समझवी चाहिए और आस-पास का वातावरण साफ रखने में अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। साफ सफाई रखने से न केवल वातावरण साफ रहता है, बल्कि वहां के रहने वाले लोग भी स्वस्थ रहते है । देश को स्वच्छ व स्वस्थ बनाने के हर नागरिक का यह कर्तव्य है की जहां भी रहे स्वच्छ रहे, स्वस्थ रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे