Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

BALRAMPUR...डिज्नी वर्ल्ड स्कूल में गांधी शास्त्री जयंती



अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर जिला मुख्यालय के के सेंट जेवियर्स डिज्नी वर्ल्ड स्कूल में गांधी जी और लालबहादुर शास्त्री के जन्मदिन पर एक खास कार्यक्रम आयोजित किया गया।



2 अक्टूबर को गांधी शास्त्री जयंती के अवसर पर सेंट जेवियर डिज्नी वर्ल्ड स्कूल में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल के प्रधानाचार्य आसिम रूमी और स्कूल की समन्वयक सीमा बंका के द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और आजाद भारत के दूसरे प्रधानमंत्री स्वर्गीय लालबहादुर शास्त्री को माल्यार्पण करने के बाद हुई। स्कूल के प्रधानाचार्य ने कहा कि एक प्रकाश जिसने दुनिया को शांति और सौहार्द का रास्ता दिखाया, एक विचार जिसने सत्य और अहिंसा को मानवता का सबसे ताकतवर हथियार बनाया। महात्मा गांधी जी का दिखाया सत्य, अहिंसा और सौहार्द का मार्ग ही शांति और तरक्की ला सकता है। इस अवसर पर आयोजित सफाई अभियान के विषय में कहा हमें अपने घर और आसपास को साफ सुथरा रखने के अतिरिक्त अपने मन को भी साफ रखना चाहिए। स्कूल की समन्वयक सीमा बंका महात्मा गांधी जी का परिचय देते हुए कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में गांधी जी की महत्वपूर्ण भूमिका को भुलाया नही जा सकता। गांधी जी के विचारों से केवल भारत में ही नही बल्कि विदेशों में भी लाखों लोग प्रभावित हैं और उनसे प्रेरणा लेते रहें हैं। आजीवन सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने वाले बापू ने संपूर्ण मानव जाति को न सिर्फ मानवता का पाठ पढ़ाया बल्कि जिंदगी जीने का सही तरीका भी सिखाया। यही वजह है कि दुनिया भर में 2 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। कार्यक्रम में स्कूल की अध्यापिका मिस वैशाली पांडे ने भी गांधी और लालबहादुर शास्त्री के विषय में कुछ रोचक जानकारी बच्चों को दी। कार्यक्रम में कुछ बच्चे गांधी जी और लालबहादुर शास्त्री के गेटअप में नजर आए। कार्यक्रम का संचालन मिस भारती तिवारी के दिशा निर्देशन में सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए में समन्वयक सीमा बंका, अंजली सिंह, शाहीन खान, सुगंधा श्रीवास्तव, रिचा तिवारी, चांदनी पांडे, आफरीन इम्तियाज, जैनब खान, प्रगति साहू, गजाला खान ने विशेष योगदान दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे