Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बाबा घुश्मेश्वर नाथ धाम स्थित हनुमान मन्दिर में हुआ सुंदरकांड पाठ



अभय शुक्ला 

लालगंज, प्रतापगढ़। मंगलवार को बाबा घुश्मेश्वर नाथ धाम स्थित हनुमान मंदिर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ।सुंदरकांड का पाठ विद्वानों के द्वारा विधि विधान पूजन के साथ शुभारम्भ हुआ तत्पश्चात करैहैया बाजार की मण्डली ने सुंदरकांड पाठ का प्रारम्भ किया।राजेश मिश्र 'ठेकेदार' द्वारा आयोजित उक्त कार्यक्रम में लोगों ने कहा कि सुंदरकांड पाठ करने से घर में सुख शांति की प्राप्ति होती है। विश्व का कल्याण होता है।इसकी नींव बीस अगस्त सन दो हजार उन्नीस को रखी गई थी।इस सुंदरकांड पाठ का आयोजन प्रत्येक मंगलवार शाम को हुआ करता है।करैहैया की मंडली ने विभिन्न तर्जों पर सुंदरकांड को गाकर सभी भक्तों का मन मोह लिया। सुंदरकांड पाठ समाप्ति पर उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया।इस आयोजन समिति के अध्यक्ष सुधीर तिवारी हैं।सुंदरकांड आयोजन समिति के अगुआई में करैहैया की मंडली ने जैसे ही शुरुवात की वैसे ही संगीतमयी धुन पर भक्तगण थिरकने लगे। इस दाैरान महंत मयंक भाल गिरि, महंत उमापति दास जी महाराज, राजेश मिश्र ठेकेदार, पण्डित उपेंद्र मिश्र,प्रशांत मिश्र, राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी, कान्हा शुक्ल, मनोज शुक्ल, संजीव द्विवेदी, पण्डित शेषधर मिश्र, कमल मिश्र, अनुराग सिंह, राजेंद्र त्रिपाठी, सत्यम सिंह, दीप नारायण तिवारी, वरुण मिश्र, राजन मिश्रा, अम्बुज मिश्र, अभिषेक कोरी, अमित मिश्र, अभिषेक शुक्ल, उमाशंकर शुक्ल, राजेंद्र मिश्र, आचार्य आदित्य नारायण दुबे, सुशील तिवारी, अमरेंद्र सिंह, अशोक मिश्र, श्याम शुक्ल सहित आदि बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे