Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

सुलतानपुर:अपर जिला अधिकारी की अध्यक्षता में तहसील समाधान दिवस का आयोजन



 सुहेल आलम 

सुलतानपुर: अपर जिलाधिकारी पंकज की अध्यक्षता में माह अगस्त के प्रथम शनिवार को तहसील बल्दीराय सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। अपर जिलाधिकारी द्वारा जनता की समस्याओं को बहुत ही गम्भीरता के साथ सुनने के उपरान्त विभागीय अधिकारियों के माध्यम से मौके पर ही उनका निराकरण करने के सम्बन्ध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस उप अधीक्षक विपुल कुमार श्रीवास्तव उप जिलाधिकारी बल्दीराय विदुषी सिंह द्वारा आम जनमानस से प्राप्त शिकायतों का निराकरण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। 

तहसील में समाधान दिवस में तहसीलदार घनश्याम भारती क्षेत्राधिकारी रमेश कुमार,खंड विकास अधिकारी सत्य नारायण सिंह, थाना अध्यक्ष बल्दीराय अमरेंद्र बहादुर सिंह, थाना अध्यक्ष हलियापुर धर्मवीर सिंह,खंड शिक्षा अधिकारी धनपतगंज अरविंद सिंह, बल्दीराय खंड शिक्षा अधिकारी  प्रतिनिधि संदीप पांडेय सहित मातहत उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे