Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

मोदी सरकार के कुछ मंत्री पढ़े इतिहास तथा संविधान , अर्जित करें ज्ञान: प्रमोद तिवारी



कुलदीप तिवारी 

लालगंज प्रतापगढ़। राज्य सभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने बीजेपी पर इण्डिया को लेकर देश की जनता के राष्ट्र को लेकर जुडे भावनात्मक रिश्ते पर गहरा आघात करार दिया है। उन्होेने कहा कि जी-20 की बैठक को लेकर केन्द्र की मोदी सरकार ने अब देश के संविधान निर्माताओं के विवेक तक पर सवाल खड़ा करने की हिमाकत की है। उन्होने कहा कि मोदी सरकार के कुछ केन्द्रीय मंत्री कानून की जानकारी तथा इतिहास को न पढ़ने के कारण इण्डिया के शब्द नाम पर अविवेकपूर्ण बयानबाजी कर रहे हैं। राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने कहा कि बीजेपी संविधान तथा संवैधानिक संस्थाओं पर इसलिए लगातार हमलावर है ताकि वह देश की जनता के सामने मणिपुर हिंसा, सरहदों की सुरक्षा, चीन के भारतीय भूभाग पर अतिक्रमण, गरीबी और बेरोजगारी से जुडे गंभीर सवालों के साथ खेती किसानी की अनसुलझी समस्याओं की जबाबदेही से बच सके। बुधवार को रामपुर खास के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने लालगंज में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा संविधान को आखिर क्यूं नही समझ पा रही है। उन्होने कहा कि इण्डिया दैट इज भारत और भारत दैट इज इण्डिया संविधान में देश की प्रौढ़ परिपक्व लोकतंत्र की खूबसूरती है। विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पर्व की विशिष्टता का उदाहरण रखते हुए भाजपा से सवाल पूछा कि वह बताये कि भगवान के कितने नाम है। उन्होंने कहा कि अनेकानेक नामों के बावजूद भगवान के प्रति श्रद्धा प्रत्येक नामों में समान रूप से जुडी हुई है। ऐसे में इण्डिया अथवा भारत या हिन्दुस्तान देश का कोई भी नाम हो हर भारतीय के मन में राष्ट्रीय आस्था एवं विकास के प्रति लालसा अक्षुण्य बनाये हुए है। जी-20 को लेकर भाजपा के कुछ मंत्रियों द्वारा गुटनिरपेक्ष आन्दोलन की प्रधानमंत्री के रूप में अध्यक्ष रहीं इन्दिरा गांधी के प्रति आवांछित टिप्पणियों पर भी राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने कडा हमला बोला। उन्होने कहा कि एक सौ तीन देशों के गुटनिरपेक्ष आन्दोलन की अध्यक्षता कर इंदिरा गंाधी ने विश्व में देश का मान बढ़ाया था। प्रमोद तिवारी ने वैश्विक संगठनों की अर्न्तराष्ट्रीय परम्परा का जिक्र करते हुए मोदी सरकार पर तंज कसा कि आज जी-20 की अध्यक्षता पीएम मोदी की काबिलियत को लेकर नहीं बल्कि रोटेशन के तहत भारत कर रहा है। इसके पूर्व राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी अठेहा के लखरईयां गांव पहुंचे। यहां उन्होनें सेना के हवलदार रामकुमार पाल की हाल ही में हुई शहादत को नमन किया। राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने शहीद रामकुमार पाल की स्मृति में क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना की ओर से भी पुष्पांजलि अर्पित करते हुए गांव में शहीद रामकुमार की स्मृति में प्रवेश द्वार तथा सड़क से शहीद के घर तक इण्टरलाकिंग मार्ग भी बनवाये जाने की घोषणा की। प्रमोद तिवारी ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बाबा घुइसरनाथ धाम समेत राहाटीकर, रेहुआ लालगंज, मंगापुर, उदयपुर, अठेहा, लालगंज, रामपुर तथा संग्रामगढ़ में आयोजित विविध कार्यक्रमों में शामिल हुए। उन्होनें भगवान श्रीकृष्ण की झांकियों का दर्शन पूजन करते हुए कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का यह पावन पर्व आसुरी प्रवृत्ति की शक्तियों पर धर्म की विजय का संदेश है। उन्होनंे कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना हमें बुरे विचारों का त्याग करते हुए धार्मिक सिद्धांतो के पालन तथा निःस्वार्थ कर्म करने की प्रेरणा देता है। श्री तिवारी ने लोगों से कहा कि मनुष्य के जीवन में कर्म ही सबसे महान हुआ करता है। सांसद प्रमोद स्वयं तथा क्षेत्रीय विधायक एवं कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना की ओर से भी लोगों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की जगह जगह शुभकामनाएं सौपते दिखे। इस मौके पर प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी, प्रमुख अशोक सिंह बबलू, लालगंज प्रमुख अमित सिंह, ज्ञानप्रकाश शुक्ल, चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, केडी मिश्र, डा. अमिताभ शुक्ल, सुधाकर पाण्डेय, आशीष उपाध्याय, अशोकधर दुबे, रघुनाथ सरोज, दृगपाल यादव, पप्पू तिवारी, अतुल शुक्ला, महादेव मिश्र, जयसिंह, दुर्गेश पाण्डेय, भुवनेश्वर शुक्ल, सुनील त्रिपाठी, रवीन्द्र मिश्र, महंत दुबे आदि रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे