Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

पलियाकलां:वाहन के चपेट में आने से युवक की मौत



 आनंद गुप्ता 

पलियाकलां-खीरी।वाहन की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक बांकेगंज का होना बताया जा रहा है।

पलिया शहर के मोनी बाबा रोड पर एक वाहन की चपेट में आने से युवक गंभीर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलिया में लेकर पहुंची जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूत्रों की माने तो मृतक बांकेगंज का निवासी है और उसका नाम अमनदीप चौधरी उम्र 28 वर्ष पुत्र छविलाल होना बताया जा रहा है। मृतक का एक बेटा भी है जिसकी उम्र लगभग 3 साल है कुछ लोगों के अनुसार मृतक दिल्ली की एक प्राइवेट कम्पनी में काम करता था। वहीं उसने एक महिला से विवाह किया था और उसे बांकेगंज ले आया था। बांकेगंज में ही दोनों मेहनत-मजदूरी करते थे। कुछ दिन तो सब सही चला उसके बाद दोनों के बीच आये दिन विवाद होने लगा, जिसका फैसला भी कई  बार स्थानीय पुलिस चौकी पर कराया गया। बताया जाता है कि मृतक अमन शराब पीने का आदी हो गया था और अपने घर की सारी चीजें बेचने लगा था जिससे पत्नी परेशान रहने लगी थी। बताया जाता है कि मृतक की पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी।

खबर लिखे जाने तक शव अभी भी पलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पड़ा हुआ हैं आगे की कार्यवाही की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे