Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

महिला ने विधायक को कहा धन्यवाद, विधायक मेरे भगवान है।16 माह तक निष्क्रिय रही पुलिस को मिल गई भैंस


                                      वीडियो


आजम खान नहीं, यहां तो चोरी हो गई थी एक गरीब महिला की भैंस।

अपनी भैंस को पाकर गरीब महिला हुई खुश।

पलिया विधायक रोमी साहनी ने 16 माह पहले चोरी हुई भैंस को मालिक के सुपुर्द किया।

आनंद गुप्ता 

पलियाकलां-खीरी।16 माह पहले चोरी हुई एक गरीब महिला की पालतू भैंस काफी तलाश करने के बाद भी नहीं मिल सकी। थक हार कर महिला विधायक रोमी साहनी के पास पहुंची जिस विधायक ने पुलिस की मदद से कुछ ही समय में महिला की भैंस को बरामद करा लिया। बरामद भैंस को विधायक ने गरीब महिला के हवाले कर दिया।

कुछ सालों पूर्व सपा के कद्दावर नेता आजम खान की भैंस को ढूंढने के लिए पूरे पुलिस अमले को लगाया गया था जिसके बाद उनकी भैंस बरामद हो सकी थी। वहीं पलिया क्षेत्र के गांव अजीत नगर निवासी महिला मुन्नी देवी की भैंस 16 माह पहले चोरी हो गई थी। महिला ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को देकर भैंस बरामद कराए जाने की गुहार लगाई थी। पुलिस के साथ-साथ महिला भी अपनी भैंस को लगातार तलाश कर रही थी। आखिरकार 16 महीने बाद महिला की तलाश खत्म हुई और विधायक रोमी साहनी के सहयोग से महिला को उसकी भैंस फिर से मिल सकी। पीड़ित महिला ने बताया कि भाजपा विधायक रोमी साहनी की मदद के बाद उसे 16 महीने बाद उसकी भैंस मिल सकी है। महिला ने विधायक का आभार जताया। भाजपा विधायक रोमी साहनी ने बताया कि जिस घर पर पिछले 16 महीने से यह भैंस पाल रही थी। कहीं ना कहीं उसका भी भैंस को खिलाने पिलाने में पैसा खर्च हुआ था। उन्होंने बताया कि महिला काफी गरीब थी। वह पैसा नहीं दे सकती थी। इसलिए उनके द्वारा उस व्यक्ति को भैंस पर खर्च हुए पैसों का अनुमान लगाते हुए दस हजार रुपए देकर महिला की भैंस उसको दिलवा दी गई। विधायक ने कहा कि इस मामले में पुलिस की भी भूमिका काफी अच्छी रही। पुलिस और उनकी मदद से ही महिला को 16 महीने पहले चोरी हुई उसकी भैंस वापस मिल सकी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे