Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

लालगंज:इलाज के दौरान जानलेवा हमले में घायल अधेड़ की मौत, कोहराम



अभय शुक्ला 

लालगंज प्रतापगढ़। धारदार हथियार से जानलेवा हमले में घायल हुए अधेड़ की इलाज के दौरान मौत हो गयी। मृतक का शव परिजन रोते बिलखते लेकर घर पहुंचे। शव पहुंचते ही परिजनों व ग्रामीणों में आक्रोश पनप उठा। परिजन आरोपितों के खिलाफ हत्या के मुकदमें दर्ज करने तथा उन्हें हिरासत में लेने की मांग करने लगे। जानकारी पाकर सहायक पुलिस अधीक्षक अमृत जैन भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। सहायक पुलिस अधीक्षक ने परिजनों को समझाते बुझाते कार्रवाई का भरोसा दिलाया। करीब एक घंटे तक की पुलिसिया मशक्कत के बाद परिजन माने। इसके बाद पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेजवाया। घटना को लेकर मृतक की पत्नी ने तीन आरोपितों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने घटना को लेकर मृतक के परिजनों की ओर से तहरीर पर हत्या के प्रयास का एक आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस ने घायल की मौत के बाद पहले से दर्ज मुकदमें को हत्या की धाराओं में परिवर्तित करते हुए दो अन्य आरोपियों की बढ़ोत्तरी की है।  

लालगंज कोतवाली के पूरे छत्तू गांव में ग्यारह अगस्त की रात दरवाजे पर सोते समय एक अधेड़ को चाकू मारकर घायल कर दिया गया। गांव के विनोद कुमार पुत्र देवतादीन पर हुए चाकू से वार में वह गंभीर रूप से लहूलुहान हो उठा। घायल की चीख सुन परिजन जगे और उसे लहूलुहान देख वह भी चीखने चिल्लाने लगे। आननफानन मे परिजन घायल विनोद को लेकर लालगंज ट्रामा पहुंचे। यहां से चिकित्सकों ने प्रारंभिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल में भी चिकित्सकों ने उसकी नाजुक हालत देख उसे प्रयागराज मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। परिजनों ने बेहतर इलाज के लिए उसे प्रयागराज के एक निजी अस्पताल ले गये। इलाज के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गयी। परिजन शव को लेकर घर लौट आये। विनोद की मौत की खबर गांव में पहुंची तो लोग आक्रोशित हो उठे। परिजन मृतक का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। जानकारी मिलने पर सहायक पुलिस अधीक्षक अमृत जैन आननफानन में फोर्स के साथ मृतक के घर पहुंचे। एएसपी ने परिजनों को आरोपितो के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिलाया। करीब घंटे भर बाद परिजन पुलिस के भरोसे पर संतुष्ट हुए। इसके बाद मृतक के शव का पुलिस ने पंचनामा किया। शव पीएम के लिए दोपहर बाद पुलिस सुरक्षा मंे जिला मुख्यालय भेजवाया गया। इधर पति की मौत को लेकर विनोद की पत्नी नन्चा देवी ने दी गई तहरीर में कहा है कि सोते समय घटना की रात उसके पडोसी रामसुख के पुत्र अमरजीत व महेश तथा संजय ने पति पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। प्रभारी निरीक्षक अवन दीक्षित का कहना है कि तहरीर मिली है आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया जाएगा। पुलिस ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की भी बात कही है। हालांकि सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने दो आरोपितों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे