Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

लालगंज:सई नदी में डूबे अधेड़ का घाट पर उतराया शव, कोहराम



अभय शुक्ला 

लालगंज, प्रतापगढ़। सई नदी में समाए अधेड़ का शव दूसरे दिन शनिवार को घाट पर उतराया देख परिजन बिलख पड़े। लीलापुर थाना क्षेत्र के तिना भुलना निवासी भोलानाथ गुप्ता 50 शुक्रवार को घुइसरनाथ धाम में दर्शन करने आया था। दर्शन से पूर्व वह सई में स्नान करने गया तो अचानक गहरे पानी में समा गया। भोला नाथ के सई में डूबने की खबर से हडकंप मच गया। उसका एक भाई सूचना पर पहुंचा तो उसके कपड़े देखकर पहचान की थी। पुलिस व गोताखोरों ने शुक्रवार की शाम से ही उसकी तलाश सई में शुरू की। हालांकि शनिवार को धाम से कुछ दूर थरिया घाट पर ग्रामीणों ने भोला नाथ का शव उतराया देखा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेजवाया। इधर भोला नाथ का शव मिलने की जानकारी पर परिजन बिलख पड़े। पत्नी संतोषी का रो रो कर बुराहाल देखा गया। वहीं पुत्र प्रभुनाथ के अलावा पुत्री साक्षी 15 तथा मोहिनी 07 के सिर से पिता का साया उठने पर लोग भी भावुक हो उठे। मृतक भोला नाथ किसी तरह रोजमर्रा के छोटे व्यवसाय से घर की आजीविका चलाया करता था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे