Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

स्वच्छ हवा-पानी के लिए हरियाली को बढ़ाना जरूरी:अजय क्रांतिकारी



वेदव्यास त्रिपाठी 

प्रतापगढ़ :पर्यावरण सेना द्वारा लोगों को बढ़ते प्रदूषण के कारण पैदा हो रही जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक समस्या के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने मान्धाता ब्लॉक के सराय तारा चंद स्थित राम फल यादव इंटर कालेज में जलवायु संरक्षण हेतु हरित संवाद करके "हवा-पानी प्रोग्राम" का शुभारंभ किया।पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने विद्यार्थियों को हरित व्यवहार अपना कर जलवायु परिवर्तन को रोकने हेतु संकल्पित किया।

हवा-पानी प्रोग्राम को संबोधित करते हुए जाने-माने पर्यावरणविद एवं पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने कहा बिगड़ते पर्यावरण और बढ़ते प्रदूषण के कारण आज धरती का हवा-पानी खराब हो रहा है और जिसका दुष्प्रभाव सीधे हमारे स्वास्थ्य पर पड़ रहा है।अंधाधुंध वनों की कटान और पर्यावरण की कीमत पर हो रहा विकास इसके लिए सीधे तौर पर उत्तरदाई है।आगे उन्होंने कहा कि आज धरती पर सांस और जीवन का संकट है। इन समस्याओं से निपटने हेतु हमें समय रहते चेतना होगा।उन्होंने कहा कि स्वच्छ हवा और पानी के लिए धरती पर हरियाली को बढ़ाना होगा।पर्यावरण सैनिक कुलदीप यादव ने कहा कि हमें आने वाली पीढ़ियों के हर हाल में पर्यावरण को बचाना होगा।उन्होंने सभी से अपने जन्मदिन पर पौधे लगाने हेतु प्रेरित किया।इस रवि सिंह,ज्ञान यादव,सतीश यादव,रवि प्रकाश मिश्र, किरण देवी,सविता देवी एवं राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक ब्लॉक मान्धाता नमन कुमार तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे