Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

धूमधाम से मनाया गया संस्थापक दिवस, सम्मानित हुए शिक्षामनीषी



अभय शुक्ला 

लालगंज, प्रतापगढ़। पहाड़पुर स्थित बीडी दुबे इण्टर कालेज में बुधवार को संस्थापक दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। समाजसेवी एवं विद्यालय के संस्थापक पं. भगवानदीन दुबे की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इसके पूर्व शिक्षाविद शिव प्रताप पाण्डेय व डा. सौरभ मिश्र, नवीन दुबे, ज्ञानप्रकाश शुक्ल, आदि ने स्वर्गीय पं. भगवानदीन दुबे की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी पुष्पंाजलि अर्पित की। विद्यालय की छात्राओं द्वारा मां सरस्वती की वंदना पर लोग मंत्रमुग्ध दिखे। कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित भी किया गया। बतौर मुख्यअतिथि शिक्षाविद शिवप्रताप पाण्डेय ने स्व. भगवानदीन दुबे के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होनें ज्ञान और सदमार्ग के लिए क्षेत्र को अप्रतिम योगदान दिया। रूरल बार के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने शिक्षा के क्षेत्र में मेधावियों को सशक्त बनाए जाने पर जोर दिया। शिक्षाविद पं. विश्राम मिश्र ने देश के नवनिर्माण में मजबूत शिक्षा पद्धति की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। विद्यालय प्रबन्ध समिति की अध्यक्ष सुशीला मिश्रा की ओर से डा. सौरभ मिश्र ने मेधावियों के भविष्य निर्माण में सतत योगदान का संकल्प जताया। कार्यक्रम में अतिथियों ने सेवानिवृत्त पूर्व प्रधानाचार्य उपेन्द्रनाथ मिश्र व शिक्षक प्रमोद कुमार तिवारी को सम्मानित किया। पूर्व प्राचार्य डा. ज्ञानेन्द्रनाथ त्रिपाठी तथा माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष राजकिशोर शुक्ल ने भी शैक्षिक मूल्यों पर विचार रखे। कार्यक्रम का संयोजन करते हुए प्रधानाचार्य अखिलेश पाण्डेय ने शैक्षिक प्रगति आख्या प्रस्तुत की। वहीं संस्थापक दिवस के अवसर पर 2023 बोर्ड परीक्षा के विद्यालय के मेधावियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं व छात्रों द्वारा देश भक्ति गीत, नृत्य एवं नाटक तथा संविधान की महत्ता पर आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों को देख अभिवावक मंत्रमुग्ध दिखे। आभार प्रदर्शन प्रेमचंद्र त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर भानुप्रताप पाण्डेय, संतोष मिश्र, आलोक शुक्ल, शशांक शुक्ल, सर्वजीत गुप्ता, चंद्रप्रकाश तिवारी मुन्ना, बृजेन्द्र शुक्ल मुन्ना, राकेश पाण्डेय आदि रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे