Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

मनकापुर लेखपाल संघ का द्विवर्षीय चुनाव सम्पन्न



दिनेश कुमार 

गोंडा। गुरूवार को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ तहसील मनकापुर का द्विवर्षीय चुनाव शांति पूर्वक सम्पन्न हो गया। तीन चुनाव अधिकारियो क्रमशः सदर तहसील के अध्यक्ष जय प्रकाश वर्मा,तहसील अध्यक्ष कर्नलगंज मनीष शुक्ल तथा तृतीत मतदान अधिकारी मंत्री कर्नलगंज विनय कुमार यादव की देखरेख में चुनाव सम्पन्न हुआ।

  अध्यक्ष पद पर दो लोग अजय कुमार भारती तथा दुर्गेश कुमार वर्मा के बीच चुनाव हुआ । जिसमें दुर्गेश कुमार वर्मा को 22 मत मिले  जिससे उन्हे विजयी घोषित किया गया तथा अजय कुमार भारती को दुर्गेश से कम मत मिलने पर हार का सामना करना पडा। वही मंत्री पद पर प्रवीण चंद्र शुक्ल व राम पूजन के बीच मुकाबला हुआ।  जिसमें शिव पजन सिंह को सबसे अधिक 28 मत मिला।जिससे उन्हे बिजयी घोषित किया गया। वही प्रवीण चन्द्र शुक्ल को कम मत मिलने पर  हार का सामना करना पडा।शेष बाकी पदो पर एकल नामांकन दाखिल हुए। चुनाव अधिकारी जय प्रकाश वर्मा ने बताया कि दुर्गेश कुमार वर्मा अधिक मत पाकर अध्यक्ष पद पर विजयी हुए वही मंत्री पद पर राम पूजन सिंह विजयी घोषित किये गये।इसी क्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष स्वामीनाथ शुक्ल,कनिष्क उपाध्यक्ष सुल्तान जुर नूल एन अहमद,उप मंत्री निर्मल कुमार,कोषाध्यक्ष विष्णु प्रताप यादव,आडीटर राकेश कुमार श्रीवास्तव निविर्रोध पदाधिकारी बनाये गये। यह जानकारी पूर्व अध्यक्ष स्नेहलता विश्वकर्मा व चुनाव अधिकारी जय प्रकाश वर्मा ने दी है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे