Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

पेंंशन शंखनाद रैली के लिए अटेवियंस दिल्ली रवाना



कुलदीप तिवारी 

प्रतापगढ़: एन.एम.ओ.पी.एस राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बन्धुजी के आह्वान पर पुरानी पेंंशन की बहाली के लिए 1 अक्टूबर पेंंशन शंखनाद महारैली के लिए अटेवियंस विभिन्न ट्रेनों, साधनों से दिल्ली हुए रवाना।आज अटेवा पेंंशन बचाओ मंच प्रतापगढ के नेतृत्व मे प्रतापगढ रेलवे स्टेशन पर हजारों की संख्या मे विभिन्न विभागों के कर्मचारी,शिक्षको का हुजूम दिल्ली रवाना हुआ।कर्मचारियों का नेतृत्व करते हुए जिला संरक्षक डा.विनोद त्रिपाठी ने बताया कि विगत 2 दिनो से सैकड़ों की संख्या मे कर्मचारी, शिक्षक दिल्ली रवाना हो चुके है।जिला महामंत्री उमेश मिश्र ने कहा कि अबतक जनपद प्रतापगढ के विभिन्न विभागों, ब्लाको से हजारों की संख्या मे पुरानी पेंंशन बहाली के लिए दिल्ली पहुंच रहे है।

जिला संयोजिका पार्वती विश्वकर्मा ने बताया कि इस रैली मे विभिन्न जनपदों से महिलाओं की भागीदारी हो रही है।साथियो मे बहुत उत्साह दिख रहा है।

जिलाध्यक्ष सी.पी.राव ने बताया कि विभिन्न ब्लाकों से ब्लाक की टीम अपने सैकड़ों कर्मचारियों को लेकर प्रतापगढ, अंतू,अमेठी, कुंडा, ऊंचाहार आदि स्टेशन से दिल्ली पहुंच रहे है।और यह पेंंशन शंखनाद महारैली अब तक की सबसे ऐतिहासिक रैली होने जा रही है।भारत के समस्त राज्यों से हजारों की संख्या मे कल से ही दिल्ली कर्मचारी पहुंच रहे है।अनुमान के अनुसार 20 लाख कर्मचारियों के दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है।

 हजारों अटेवियंस का नेतृत्व करने वाले विनय प्रताप सिंह, विश्वदीप सिंह, अयोध्या प्रसाद, सुरेन्द्र विमल,सुरजीत कुमार, अखिलेश,शोभा शर्मा, प्रतिभा ओझा,करुणा शंकर यादव, अरविंद , रामलाल, बसंतलाल सत्येन्द्र प्रताप सिंह, अमरनाथ, संजय कुमार, राजेश कुमार, बाबूलाल, आदि रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे