Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

अटेवा को मिला प्राथमिक शिक्षक संघ पाण्डेय गुट का समर्थन



अभय शुक्ला 

 प्रतापगढ : लालगंज तहसील मे 1अक्टूबर पेंंशन शंखनाद महारैली दिल्ली चलो की तैयारी बैठक आयोजित की गयी जिसकी अध्यक्षता  तथा संचालन जिला संगठन मंत्री सुरेन्द्र विमल ने किया।बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सी.पी.राव ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बन्धु के नेतृत्व मे 1 अक्टूबर को दिल्ली मे लाखों पेंंशन विहीन सरकार को अपनी ताकत का अहसास कराएगे। जिला महामंत्री उमेश मिश्र ने कहा कि जनपद से हजारों की संख्या मे दिल्ली चले जिससे दिल्ली जाम कर दिया जाए।जिलामंत्री उ.प्र.प्राथमिक शिक्षक संघ नवनीत सिंह ने समर्थन पत्र सौपते हुए कहा पुरानी पेंंशन के लिए अटेवा के साथ हूं।और भारी संख्या मे शिक्षक साथी दिल्ली पहुंचे। उ.प्र.पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ जिला मंत्री रामयश कुरील ने कहा कि दिल्ली जनपद प्रतापगढ के एक हजार से अधिक सफाई कर्मचारी दिल्ली चल रहे है।वेद प्रकाश प्रदेश आई.टी.सेल सहप्रभारी ने कहा जनपद  का प्रत्येक शिक्षक कर्मचारी अपने सोशल मीडिया का भरपूर प्रयोग करते हुए पेंंशन शंखनाद महारैली को अधिक से अधिक कर्मचारियों तक पहुंचाए और पूरे भारत मे 25 सितम्बर शाम 4 बजे को ट्विटर अभियान चलाया जाएगा जिसमे सभी लोग प्रतिभाग करें। ब्लाक संयोजिका प्रतिभा ओझा ने कहा कि जो बहने अभी तक रिजर्वेशन नही करायी है।वह सभी किसी भी माध्यम से दिल्ली अवश्य पहुंचे।बैठक मे बाबागंज संयोजक संजय कुमार, मीडिया प्रभारी विनोद सरोज,रामपुर संग्रामगढ़ संयोजक धर्मराज, संरक्षक राम विशाल, लालगंज संयोजक अमरनाथ महामंत्री अखिलेश प्रताप , प्रतिभा ओझा संयोजिका, इंसान देवी,लक्ष्मणपुर संयोजक जमील अहमद, सहसंयोजक उदय सिंह, मंत्री अंकित बौद्ध, शिव नंदन आई.टी.सेल,रामपुर संग्रामगढ़ महामंत्री सौरभ मिश्र,संगठन मंत्री जीतेन्द्र प्रसाद, संयुक्त मंत्री हरीलाल प्रजापति आदि ने संबोधित किया।मुन्नी लाल ,अमृत लाल, रामाश्रय मौर्या, उमेश कुमार, जगदीश कुमार, जीतेन्द्र मिश्रा, शिवराम वर्मा, पवन कुमार, रवि कान्त,अखिलेश कुमार, विनोद कुमार, रोशन सिंह, अजय त्रिपाठी, हिमांशु कुमार, आकाश सिंह, धर्म राज.अनूप कुमार, अवधेश कुमार, सोमेश कुमार, भोला नाथ,सुरेश कुमार, श्रीकान्त द्रिवेदी,आशुतोष, रोशन सिंह, अमर नाथ, बाल चन्द्र,शीतला प्रसाद,देवेन्द्र कुमार, अँकित कुमार, शिव नन्दन,ग्यान चन्द्र,स्वर्ण तिवारी, सुख नन्दन,राम वि शाल पाल, कल्ल्,धनन्जय उदय सिंह, आकाश सिंह प्रवीण रजक, प्रेम चन्द्र आदि।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे