Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

दिल्ली पेंंशन शंखनाद रैली के लिए अटेवा को मिला समर्थन



वेदव्यास त्रिपाठी 

प्रतापगढ़: पीडब्ल्यूडी नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ ने 01 अक्टूबर  दिल्ली चलो महा अभियान का लिखित समर्थन दिया। सर्वविदित है कि एनएमओपीएस/ अटेवा के बैनर तले 1 अक्टूबर को पुरानी पेंशन बहाली हेतु रामलीला मैदान दिल्ली में एक विशाल रैली का आयोजन किया है। उक्त रैली का समर्थन कई कर्मचारी संगठनों ने अब तक पहले ही दे दिया है। इसी क्रम मे पीडब्ल्यूडी कर्मचारी संघ, जनपद प्रतापगढ अध्यक्ष करुणेश प्रताप सिंह ने सर्वसम्मति से आज अटेवा संयोजक सी पी राव, प्रतापगढ़ को अपने संगठन का लिखित समर्थन जारी किया। पीडब्ल्यूडी विभाग से लगभग 50 कर्मचारी दिल्ली चलने के लिए टिकट करा चुके हैं।इसी क्रम में मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन राज्यकर ने भी अटेवा के समर्थन में लिखित पत्र जारी किया।एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुरेश उमरवैश्य एवम् महामंत्री हरकेश प्रजापति ने कहा कि पुरानी पेंशन के मुद्दे पर हमारा संघ हमेशा अटेवा के साथ रहेगा।इस अवसर पर अटेवा जिला संरक्षक विनोद त्रिपाठी, सह संयोजक विनय सिंह, जिला संगठन मंत्री सुरेन्द्र विमल, कोषाध्यक्ष सुरजीत, पीडब्ल्यूडी कार्यालय से कुंवर सिंह, घनश्याम पांडेय , बृजेन्द्र त्रिपाठी , बृजेश तिवारी, फूलचंद्र यादव, विकास सरोज, लालता प्रसाद यादव, संतोष, प्रमोद मिश्र, सुशील कुमार दद्दू, मंगल सिंह, वेदांश श्रीवास्तव, राहुल पांडेय आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे