Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

प्रतापगढ़ जूनियर बार एसोसिएशन पुरातन के वर्ष 2023-24 चुनाव कार्यक्रम की हुई घोषणा



वेदव्यास त्रिपाठी 

प्रतापगढ़ : जूनियर बार एसोसिएशन पुरातन प्रतापगढ़ कार्यालय पर जूनियर बार एल्डर कमेटी, न्यायशी मंडल व पूर्व अध्यक्षगण सहित वर्तमान अध्यक्ष/महामंत्री की संयुक्त मीटिंग हुई। बैठक की अध्यक्षता एल्डर कमेटी अध्यक्ष देवनारायण शुक्ला ने किया। बैठक में जूनियर बार एसोसिएशन पुरातन प्रतापगढ़ के वर्ष 2023-24 चुनाव कार्यक्रम पर चर्चा हुई एवं सहमति बनी। सर्वसम्मति पर एल्डर कमेटी अध्यक्ष देवनारायण शुक्ल द्वारा चुनाव वर्ष 2023- 24 के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की गई। जो निम्नवत है। 

  • नामांकन तिथि: दिनांक-19.9.2023 ई. (मंगलवार) व 20.9.2023ई. (बुधवार) समय- 11:00 बजे पूर्वाह्न से 3:00 बजे अपराह्न तक।
  • नामांकन पत्रों की जांच तिथि: दिनांक 21.9.2023ई (बृहस्पतिवार) समय- पूर्वाह्न 11:00बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक।
  • नामांकन पत्रों की वापसी की तिथि: दिनांक 22.9.2023ई.  (शुक्रवार) समय पूर्वाह्न 11:00 से अपराह्न 3:00 बजे तक।
  • मतदान तिथि: 09.10. 2023ई. (सोमवार)समय- प्रातः 8:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक।
  • मतगणना तिथि: दिनांक 10.10.2023ई. (मंगलवार)समय प्रातः 8:00 बजे से परिणाम आने तक।

 बैठक में एल्डर कमेटी सदस्य जगत बहादुर सिंह, राजेंद्र सिंह दाढ़ी,श्रीनाथ गुप्त, मोहम्मद रफीक अहमद, न्यासी मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र शुक्ला, देवानंद त्रिपाठी, सुरेश नारायण तिवारी , सूर्यकांत निराला, कौशलेंद्र सिंह, हरकेश नारायण तिवारी, विजय शंकर तिवारी, पूर्व अध्यक्षगण अयोध्या प्रसाद मिश्रा, मानसिंह, वर्तमान महामंत्री संतोष नारायण मिश्र आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे