Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

अयोध्या में भगवान रामलला मंदिर के साथ ही बन रहा जानकीघाट क्षेत्र में माता सीता का विशाल मंदिर



वासुदेव यादव 

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में भगवान राम लला मंदिर निर्माण के साथ ही जानकी घाट क्षेत्र में श्री सीता निवास मंदिर में माता सीता का अति विशाल  108 फीट ऊंचा मंदिर का निर्माण कार्य हो रहा है। बताते चले कि यहां पर श्री सीता निवास सेवा ट्रस्ट के तत्वाधान में माता सीता का बहुत ही विशाल मंदिर बनाया जा रहा है। बता दे कि यह मंदिर 108 फीट ऊंचा बनेगा। जिसमें माता सीता की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इस मन्दिर का 40% काम हो चुका है।                    श्री सीता निवास सेवा ट्रस्ट के हेड ट्रस्टी श्री उदय प्रकाश सिंह ने बताया है कि अयोध्या में भगवान राम लला का भव्य दिव्य मंदिर बन रहा है। इसी के चलते माता सीता का भी यहां पर भव्य मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मंदिर का निर्माण कार्य दिसंबर  2023 तक पूर्ण हो जाएगा। इस मंदिर के महंत परमार्थि गौ सेवी महंत अवनीशदास महाराज ने बताया कि अयोध्या में भगवान रामलला का भव्य मंदिर बन रहा है। ऐसे में जानकीघाट स्थित श्री सीता निवास मंदिर का भी भव्य निर्माण कराया जा रहा है। यहां पर माता-सीता की अद्भुत प्रतिमा स्थापित की जाएगी। उन्होंने बताया कि मंदिर में निर्माण कार्य बहुत ही तेजी से चल रहा है। प्रथम तल का कार्य हो गया है। अब द्वितीय स्टेज तल का काम चल रहा है। गर्भ ग्रह, मंडप व परिक्रमा मार्ग का निर्माण कार्य हो रहा है। श्री सीता निवास सेवा ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी उदय प्रकाश सिंह ने बताया कि इसमें कोषाध्यक्ष श्री राकेश सिंह पालीवाल सुल्तानपुर, उपाध्यक्ष मुरलीधर पांडे, सचिव अनुरुद्ध पांडे का भी योगदान है। उन्होंने बताया कि माता-सीता के मंदिर निर्माण के साथ ही यहां पर कई ऐसी कमरा और नॉन एसी कमरे फूल सुविधा युक्त बनाए जाए रहे है। अयोध्या में आने वाले सभी राम भक्तों को यहां पर रहने की निशुल्क वा फ्री में रहने व खाने की सुव्यवस्था होगी। उन्होंने बताया कि आज इस उपलक्ष्य में श्री सीता निवास सेवा ट्रस्ट के तत्वाधान में वैदिक छात्र बटुक ब्राह्मण विद्वान आदि को भोजन प्रसाद कराया गया। अंग वस्त्र व दक्षिणा भी सभी को भेंट किया गया। उन्होंने बताया कि श्री सीता निवास मंदिर में माता सीता की अद्भुत प्रतिमा स्थापित की जाएगी और इसकी प्राण प्रतिष्ठा भगवान राम लला मंदिर के साथ ही ट्रस्ट और भक्तों के द्वारा कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि मंदिर का निर्माण कर बहुत तेजी से चल रहा है, पूरी उम्मीद है कि दिसंबर तक मंदिर पूर्ण हो जाएगा। और अगले वर्ष 2024 में भगवान राम लला मंदिर के साथ ही इस सीता माता मंदिर का भी प्राण प्रतिष्ठा हो जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे