Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

अखिलेश यादव को यह क्या बोल गए ओमप्रकाश राजभर..? जानिए सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर किस को क्या बोले



रमेश कुमार मिश्रा 

गोंडा के रास्ते बलरामपुर जनपद जाते समय सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओपी राजभर ने गोंडा में पत्रकारों से बातचीत करते हुए अखिलेश यादव, लालू प्रसाद यादव और ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला, उन्होंने इंडिया गठबंधन पार्टी पर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि इंडिया गठबंधन पार्टी नहीं बल्कि ईस्ट इंडिया कंपनी कहा करिए।

 उत्तर प्रदेश के गोंडा जनपद के सर्किट हाउस में केंद्र सरकार की महिला आरक्षण बिल पेश किए जाने के बाद अखिलेश यादव पर कटाक्ष करते हुए ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि जब विपक्ष की केंद्र में पूर्ण बहुमत की सरकार थी। तब तो साहस कर नहीं पाए। विपक्ष विरोध करने से पहले अपने गिरेबान में झांक ले। उन्होंने कहा कि केंद्र में कांग्रेस के पूर्ण बहुमत की सरकार थी तक सपा और बसपा ने उसको अपना समर्थन दे रखा था, उन दिनों 30 वर्षों से महिला आरक्षण बिल लटका हुआ रहा। इस लागू करने का साहस, जुनून, जज्बा सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में ही था।   अखिलेश यादव को अपने मुख्यमंत्री रहते जातिगत जनगणना की याद नहीं आई। अपने पड़ोसी प्रदेश बिहार के मुख्यमंत्री से सीख ले, उन्होंने अपने मुख्यमंत्री रहते हुए जातिगत जनगणना का आदेश करके बजट अलर्ट कर दिया है।

ओमप्रकाश राजभर यही नहीं रुके वह लगातार सपा पर हमलावर होते हुए बोले कि शिवपाल यादव कहते हैं कि अखिलेश अभी अपरिपक्व नेता है। सिर्फ ट्विटर पर बयानबाजी करते हैं। सपा भी तो कांग्रेस के समर्थन की पार्टी है। बहुजन समाज पार्टी के समर्थन में केंद्र में नेताजी रक्षा मंत्री थे। इस समय वो लोग आलोचना कर रहे हैं। उस समय लागू करना चाहिए। तब इन लोगों ने तो नही किया। हां यह जरूर है कि विरोधी पार्टी के लोगों को विरोध तो करना है। जब उनसे पूछा गया कि आप भी सपा सरकार में थे। तब राजभर ने कहा कि हम सपा सरकार में नहीं थे। बल्कि हमने गठबंधन किया था। समाजवादी पार्टी पिछड़ों का हक़ लूटने वाली पार्टी है। गठबंधन के बाद समाजवादी पार्टी में मैंने कहा था, कि 7 सितंबर 2013 को हाई कोर्ट नया आदेश किया था, कि पिछड़ों के 27 परसेंट आरक्षण का लाभ उच्च जातियां उठा रही है। अन्य जातियां नहीं पा रही है। इसका लाभ सबको बराबर दिया जाए। तब इन्होंने हाईकोर्ट के आदेश पर भी नहीं लागू किया। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी जातिगत जनगणना की पक्षधर है। उन्होंने इंडिया गठबंधन की तुलना ईस्ट इंडिया कंपनी से कर दिया। उन्होंने कहा कि हम भी तो 18 महीने सरकार में रहे है। हम  सीबीआई , ईडी से नही डरते हैं। ये लोग काहे सीबीआई और ईडी से डरते हैं? जिसके मुंह से सुनो, सिर्फ ईडी, सीबीआई, आखिर यह लोग क्यों डरते हैं? अखिलेश हो या फिर ममता बनर्जी लालू प्रसाद यादव किसी को सुनिए सिर्फ ईडी, सीबीआई रटा करते हैं। 

घोसी उपचुनाव को लेकर बीजेपी की करारी हार पर किए गए सवाल पर ओपी राजभर ने कहा कि हम तो मीडिया को धन्यवाद देते हैं। जब निकाय चुनाव था। तब आप लोग कह रहे थे। यह सेमीफाइनल है। सभी निगम चुनाव विपक्ष हार गए। इन सब चुनाव का लोकसभा चुनाव से कोई लेना-देना नहीं है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे