Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

अपर आयुक्त प्रशासन ने किया आयुष हास्पिटल का उद्घाटन



उमेश तिवारी

 महराजगंज:गोरखपुर मंडल के अपर आयुक्त प्रशासन अजय कांत सैनी और महराजगंज जनपद के जेल अधीक्षक प्रभात सिंह ने आज महराजगंज जिले के सिसवा कस्बे में स्थित राम जानकी मंदिर रोड पर आयुष हास्पिटल व मैटरनिटी सेंटर का फीता काट कर उद्घाटन किया।

बताते चलें कि महराजगंज जिले में बेहतर चिकित्सीय सुविधा के लिए सिसवा कस्बे के राम मंदिर चौराहे पर डाक्टर अभिषेक शाही राजबंश ने आयुष हास्पिटल और मैटरनिटी सेंटर का निर्माण कराया है।  जिसका उद्घाटन आज गोरखपुर मंडल के अपर आयुक्त प्रशासन अजय कांत सैनी और महराजगंज जिले के जेल अधीक्षक प्रभात सिंह ने फीता काट कर किया।

उद्घाटन के पश्चात उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए अपर आयुक्त ने कहा कि यहां की जनता के लिए यह अस्पताल संजीवनी के समान है। उन्होंने अस्पताल के प्रबंधक अभिषेक शाही राजबंश को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस क्षेत्र में आप ने यह काम कर बड़ा ही पुनीत कार्य किया है। यहां की जनता को अब अच्छी चिकित्सीय सुविधा के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।

महराजगंज जनपद के जेल अधीक्षक प्रभात सिंह ने कहा की यहां अस्पताल की  आवश्यक आवश्यकता थी। जिसे डाक्टर अभिषेक सिंह ने साकार कर दिखाया है। निश्चित तौर पर यहां की जनता को इसका पूरा फायदा होगा। 

इससे पहले अस्पताल के प्रबंधक अभिषेक शाही राजबंश ने अपर आयुक्त प्रशासन अजय कांत सैनी और महराजगंज जिले के जेल अधीक्षक प्रभात सिंह को गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया।

डाक्टर अभिषेक सिंह ने कहा कि इस क्षेत्र में एक अच्छे अस्पताल की आवश्यकता थी जो मैंने आप लोगों की कृपा से साकार किया। मैं अपर आयुक्त प्रशासन और महराजगंज जिले के जेल अधीक्षक महोदय के प्रति आभार प्रकट करता हूं। आप सभी अपना व्यस्ततम समय निकालाकर यहां उपस्थित हुए। मैं पूरी तरह आप सभी शुक्र गुजार हूं। यहां पर आये हुए सभी सम्मानित लोगों को भी हृदय से धन्यवाद और आभार प्रकट करता हूं।उद्घाटन के अवसर पर भारत नेपाल मैत्री संघ के नवनिर्वाचित आजीवन सदस्य मनोज त्रिपाठी ने भी अपर आयुक्त प्रशासन को गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर डाक्टर जीतेन्द्र चौधरी, डाक्टर वाई पी चौब, अशोक कुमार जायसवाल, अमित सिंह एडवोकेट, नवरत्ना सिंह,एसएचओ सुनील कुमार राय सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और आम जन मौजूद हे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे