Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

घुसपैठ को देखते हुए भारत नेपाल सीमा पर चौकसी बढ़ाई गई, सीमा हैदर और चीनी घुसपैठियों का कोई लिंक तो नहीं?



उमेश तिवारी 

पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से भागकर भारत के ग्रेटर नोएडा आई सीमा हैदर और चीनी घुसपैठियों का कहीं आपस में लिंक तो नही जुड़ा हुआ है? इसकी गंभीरता से जांच होनी  चाहिए। क्योंकि, बताया जाता है कि जिस रास्ते का इस्तेमाल चीनी घुसपैठियों ने भारत में एंट्री के लिए किया था, उसी नेपाल बॉर्डर के रास्ते से सीमा हैदर ने भारत में एंट्री लेते हुए ग्रेटर नोएडा पहुंची थी। इसके अलावा तमाम चीनी नागरिक नेपाल बॉर्डर के रास्ते से नोएडा आए हैं। अब यह जांच का विषय है कि क्या सीमा हैदर और चीनी घुसपैठियों के लिंक आपस में जुड़े हुए हैं?


अब बड़ी बात यह है कि जब नेपाल के ही रास्ते सीमा हैदर और चीनी घुसपैठियों ने भारत में एंट्री ली है तो इनका कुछ लिंक भी हो सकता है। इस मामले पर भी जांच होनी चाहिए। बताया जाता है कि नेपाल के रास्ते इन तमाम घुसपैठियों के भारत आने के बाद नेपाल बॉर्डर की चौकसी ज्यादा बढ़ा दी गई है।



बता दें कि, 11 जून 2022 को नेपाल बार्डर पर बिहार के सीतामढ़ी क्षेत्र में एसएसबी ने दो चीनी नागरिकों 30 वर्षीय लु लैंग और 34 वर्षीय तो यूं हेलंग को पकड़ा था। दोनों ने पूछताछ में बताया था कि दोनों करीब 18 दिनों तक ग्रेटर नोएडा में घरबरा स्थित अवैध शराब के अड्डे और जेपी ग्रींस सोसायटी में रह रहे थे। दोनों को भारत में पनाह चीनी नागरिक सुफाइ और उसकी महिला मित्र नगालैंड की रहने वाली पेटेख रेनुओ ने दी थी। 


 जांच में यह बात सामने आया कि इन्होंने ग्रेटर नोएडा में रहकर काफी भारतीय लोगों के डाटा को अवैध तरीके से चीन भेजा गया था। इसके अलावा उन्होंने भारत सरकार को एक हजार करोड़ रुपए का चूना भी लगाया था। चीनी घुसपैठियों के बाद पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर ने भी नेपाल बॉर्डर से भारत में घुसपैठ की। 


सीमा हैदर अवैध तरीके से नेपाल बॉर्डर से होते हुए भारत पहुंची और ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में पनाह ले ली। सबसे ताज्जुब की बात यह है कि चीनी नागरिक जब भारत घुसपैठ कर रहे थे तो किसी को कानों-कान भनक तक नहीं लगी। वैसे ही सीमा हैदर के साथ हुआ है। वह 4 बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते से ग्रेटर नोएडा पहुंची और किसी ने पूछताछ तक नहीं की। यह अपने आप में ही एक बहुत बड़ा यक्ष प्रश्न है ?


अभी कुछ दिनों पहले ग्रेटर नोएडा पुलिस ने एक चीनी घुसपैठिया को गिरफ्तार किया। वह भी नेपाल बॉर्डर के रास्ते से भारत आया था, जो ग्रेटर नोएडा में पंडित बनकर रहने लगा। करीब 9 महीने पहले चीनी घुसपैठिया ग्रेटर नोएडा में आया था। यूपी एसटीएफ की टीम ने ग्रेटर नोएडा से चीनी घुसपैठियों को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान बैग होऊज के रूप में हुई, जो ग्रेटर नोएडा में आदि शर्मा उर्फ पंडित बनकर रह रहा था।


 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे