Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

नगर पंचायत अध्यक्ष सहित दो के विरुद्ध दुष्कर्म सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज



बस्ती:नौकरी का झांसा देकर नगर अध्यक्ष ने महिला से कई बार शारीरिक संबंध बनाए जिससे महिला गर्भवती हो गई। जिसके बाद नगर अध्यक्ष ने महिला को गर्भपात की दवा भी खिला दी। मामले में नगर अध्यक्ष के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है।


मामला उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद के रूधौली थाना क्षेत्र से जुड़ा है। महिला ने समाजवादी पार्टी के रूधौली नगर अध्यक्ष धीरसेन निषाद के ऊपर आरोप लगाकर हड़कंप मचा दिया। जिससे नगर क्षेत्र ही नहीं राजनीतिक गलियारों में भी सनसनी फैल गई।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपी नगर अध्यक्ष के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।


पुलिस अधीक्षक को दिए गए शिकायती पत्र में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि मायाराम पाठक नामक शख्स में नगर पंचायत में नौकरी दिलाने के नाम पर वर्ष 2021 के मई माह में नगर अध्यक्ष से मुलाकात कराया।


आरोप है कि नगर अध्यक्ष ने नौकरी का झांसा देकर महिला से कई बार शारीरिक संबंध बनाया। जिससे वह गर्भवती हो गई। इसके बाद महिला ने नगर अध्यक्ष से उनके कारनामों की पोल खोलने की बात कहते हुए दबाव बनाया तब, नगर अध्यक्ष ने वर्ष 2022 के अगस्त माह में महिला को सफाई कर्मी के पद पर नियुक्त किया। उसके बाद भी नगर पंचायत अध्यक्ष अपने आदतों से बाज नहीं आए वह लगातार महिला से दुष्कर्म करते रहे। जब महिला ने नगर अध्यक्ष का विरोध किया तो उन्होंने परेशान करने की नीयत से महिला की ऑफिस में ड्यूटी लगा दी। नगर अध्यक्ष के कहने पर मायाराम पाठक ने महिला को जबरन गर्भपात की दवा खिला दी उसके बावजूद भी महिला की इच्छा के विपरीत शारीरिक शोषण करते रहे।

 

दो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज 

मामले में एएसपी दीपेंद्र चौधरी ने कहा कि पीड़ित महिला के तहरीर पर आरोपी धीरशेन निषाद और मायाराम पाठक के विरुद्ध दुराचार, दलित उत्पीड़न सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर क्षेत्राधिकारी प्रीति खरवार को मामले की विवेचना सौंपी गई है। अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित है।






Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे