Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

महाराजगंज: पल्स हॉस्पिटल का विधायक पनियरा ने रिबन काटकर किया उद्घाटन



उमेश तिवारी

महाराजगंज के निचलौल रोड पर स्थित सक्सेना नगर में आज विधायक पनियरा ज्ञानेंद्र सिंह ने पल्स हॉस्पिटल नामक आधुनिक अस्पताल का फीता काटकर उद्घाटन किया।

इसके पहले पल्स हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर मोहम्मद जहीर खान ने बुके भेंट कर विधायक ज्ञानेद्र सिंह का स्वागत किया। उद्घाटन के अवसर पर विधायक  ज्ञानेन्द्र सिंह ने कहा कि पल्स हास्पिटल के खुलने से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को काफी लाभ मिलेगा। 

पल्स हॉस्पिटल के उद्घाटन में पहुंचे आदर्श नगर पंचायत सोनौली के चेयरमैन हबीब खान का अस्पताल परिवार ने भव्य स्वागत किया। इसके उपरांत हबीब खान अस्पताल परिवार के साथ आधुनिक अस्पताल में मरीजों की सुविधाओं की जानकारी ली।

बता दें कि पल्स हॉस्पिटल अत्याधुनिक हॉस्पिटल है। इसमें महिला प्रसूति से लेकर विभिन्न तरह के मरीज का इलाज और ऑपरेशन प्रदेश के मशहूर विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में किया जाएगा। इसके साथ-साथ आधुनिक तरह के मशीनों से जांच की व्यवस्था भी की गयी है।

इस मौके पर मुख्य रूप से पल्स हॉस्पिटल परिवार के डॉक्टर तनवीर खान एम.बी.बी.एस/ एम.एस. डॉक्टर सना खान एम.बी.बी.एस डीजीओ, डॉक्टर नजीर खान एम.बी.बी.एस, डॉक्टर मुशीर खान एम.बी.बी.एस सहित महाराजगंज जिले के तमाम राजनेता, ब्लाक प्रमुख, चिकित्सक, व्यापारी, पत्रकार, गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे