Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

मनकापुर:फर्जी वसीयत नामा के आधार पर लाखों की भूमि हड़पने के आरोप में आरोपी सहित चार के विरुद्ध दर्ज हुआ मुकदमा



दिनेश कुमार 

गोंडा। फर्जी वसीयत नामा के आधार पर लाखों की भूमि अपने नाम करवा लिया। इसकी जानकारी होने पर पीडित ने डीआईजी के यहां यहां न्याय की गुहार लगायी। डीआईजी के निर्देश पर फर्जी वसीयत कराने वाले व उसके गवाहो के खिलाफ कूटरचित दस्तावेज के आधार पर जालसाजी करने सहित विभिन्न धाराओ में रंगई सहित चार लोगो के खिलाफ एफ आई आर दर्ज हुआ है।

 मामला तहसील मनकापुर से जुडा है। पीडित ब्रह्मानंद भर पुत्र राम सुमेर भर निवासी नरायनपुर ग्रंट का आरोप है कि उनकी मां पुर्वहा के नाम वर्ष 2003 में उनके चचे जात बाबा ने अपनी पैत्रृक सम्पत्ति का रजिस्ट्रड वसीयतनामा सब रजिस्ट्रार कार्यालय मनकापुर में 26 जून 2003 में कर दिया था। उनकी मृत्य 8 मई 2005 में हो गयी। इसके बाद एक साजिश के तहत लाखो की भूमि हडपने के लिए एक जाली वसीयत नामा जिसमें 11नवम्वर 2004 को लिखा दिखा कर उसको सब रजिस्ट्रार सौरभ सिंह जो उस समय तरबगंज में तैनात थे। उनके यहा धारा-40 का वाद दायर करके दिनांक 14 अगस्त 2006 को अपने पक्ष में रंगई ने रजिस्ट्रार सौरभ सिंह की मदद से फर्जी दस्ताबेज को सही मान करके आदेश पारित कर दिया। इसी फर्जी आदेश के आधार पर गाटा संख्या-252 स्थित नरायनपुर ग्रंट रकबा-64डिस्मिल व ग्राम कटहर बुटहनी की गाटा संख्या-132,रकबा-76 डिस्मिल अर्थात लगभग 07 बीघा जमीन अपने नाम करा लिया। इसके बाद नरायनपुर ग्रंट की भूमि अपने नाम कराके उसे दिनांक02जनवरी 2006 में बृजमता पत्नी  राम प्रताप यादव के नाम आरोपी एवं जालसाज रंगई लाखो रूपये की भूमि बेच भी दिया। पीडित पुरवहा पत्नी राम सुमेर जो असली हकदार थी। इधर ऊधर भटकती रही। इसके बाद पुरबहा की मौत 8 जनवरी 2018 को हो गयी। इसके बाद इनके बेटे ब्रह्मानंद पुत्र राम सुमेर ने अधिकारियो की चौखट पर जा जा कर अपनी व्यथा बताते रहे। पीडित ब्रह्मानंद ने इसकी शिकायत डीआईजी देवीपाटन मंडल से किया। डीआईजी ने सीओ मनकापुर सौरभ वर्मा से जांच करवाया तो मामला सत्य पाये जाने पर कूटरचित दस्ताबेज तैयार कराके लाखो की जमीन हडपने वाले आरोपी रंगई पुत्र छिनकान ,राम पाल पुत्र जोखू निवासी कटहर बुटहनी थाना मनकापुर , शिव पूजन सिंह पुत्र राज किशोर सिंह व चन्द्रभान सिंह पुत्र पतिराज सिंह निवासी -बेनीपुर थाना मनकापुर के खिलाफ जालसाजी ,कूटरचित दस्ताबेज तैयार कराने, फर्जी गवाह बनने के आरोप में गंभीर धाराओ में एफ आई आर दर्ज हुआ है। कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि जालसाजी के चार आरोपियों के खिलाफ गुरूवार की शाम नामजद एफ आई आर दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपियो को गिरफ्तार भी किया जायेगा।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे