Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

लालगंज:अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, कोहराम



कुलदीप तिवारी 

लालगंज, प्रतापगढ़। अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दुर्घटना मे मौत हो गयी। लालगंज के मनुहार निवासी जगत बहादुर सिंह का पुत्र देवेन्द्र प्रताप सिंह 42 बुधवार की सुबह स्कूटी से सगरा सुन्दरपुर जा रहा था। लोहंगपुर के पास सुबह करीब साढे पांच बजे अज्ञात वाहन ने स्कूटी मे टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल देवेन्द्र को आननफानन में लालगंज ट्रामा सेण्टर लाया गया। यहां चिकित्सकों ने घायल युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की जानकारी मिलते ही परिजन दहाड़ मारकर रोने बिलखने लगे। जानकारी पर लालगंज पुलिस ट्रामा सेण्टर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेजवाया। घटना के बाबत प्रभारी निरीक्षक प्रशासन अवन दीक्षित का कहना है कि अभी तहरीर नही मिली है, तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। मृतक युवक सगरा सुंदरपुर के एक अस्पताल में खाना नाश्ता बनाने का कार्य किया करता था। मृतक दो भाईयों में बड़ा था। पत्नी किरन तथा बेटा जतिन 17 व बेटी जान्हवी 15 को वह निराश्रित छोड गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे