Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

इश्क फरमाते पकड़े गए प्रेमी प्रेमिका का करवा दिया विवाह, विदाई के आस में इंतजार कर रही प्रेमिका प्रेमी संग फरार



डेस्क: युवक को नाबालिग लड़की से इश्क हो गया, दोनो छुप छुप कर मिलने लगे। दोनो एक दूसरे के मोहब्बत में इतने खो गए कि दोनो एक दूसरे को समर्पित हो गए, लेकिन इश्क और मुश्क छुपाए नहीं छुपते, आखिरकार दोनों अश्लील हरकत करते पकड़े गए। जिससे दोनो के मुहब्बत का भंडाफोड़ हो गया। जिसके बाद पुलिस के समक्ष परिजनों ने निकाह का निर्णय लिया। दो साल बाद आशिक के कारनामे से माशूका की मां ने गंभीर आरोप लगा दिया।


मामला उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जनपद के सादुल्लानगर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। गांव निवासिनी ने पुलिस को दिए गए तहरीर में आरोप लगाया है कि गांव निवासी युवक लगभग 2 वर्ष पहले पीड़ित की पुत्री से अश्लील हरकते करने लगे, एक दिन दोनो को अश्लील हरकते करते रंगे हाथ पकड़े जाने पर मामला थाना सादुल्लाह नगर पहुचा।  जहाँ पर तत्कालीन थानाध्यक्ष के समक्ष दोनों शादी करने के लिए राजी हो गये और निकाह कर दिया गया। इस दौरान स्टाम्प पर यह लिखा गया कि लड़की के बालिग होने पर 2 साल बाद विदाइ कर दिया जायेगा ।  लड़की अपने घर रहने लगी। 

प्रेमिका का हत्या करवाने का आरोप

कुछ दिन पहले आरोपी का दोस्त जो आरोपी का साला है और आरोपी के घर पर रहता है। पीड़िता से कहने लगा कि आरोपी ने कहलाया है कि हम उसकी नहीं विदाइ करायेंगे। चाहे जो करना पड़े। यह भी जानकारी हुआ कि आरोपी व आरोपी के रिश्तेदार व अन्य दो अज्ञात आरोपी के घर बैठकर योजना बना रहे थे कि लड़की का अपहरण करके मरवा दो कुछ नही होगा। आरोपी के एक रिश्तेदार ने यह भी कहा कि थाने पर मेरी सेटिंग है हम देख लेगे।

प्रेमिका हुई गायब

 सोमवार को शाम 4 बजे लड़की की पुत्री खेत की तरफ गयी थी उसके बाद घर वापस नहीं आयी दो दिन तक रिश्तेदारो के घर और भी तमाम जगह तलाश किया गया लेकिन लड़की का कोई पता नही चल पाया। गांव में भी कुछ लोगों द्वारा यह पता चला कि आरोपी के रिश्तेदार कह रहे थे कि लड़की जैसे घर से निकले पकड़ लो।  लड़की को मरवा कर फेक दो बवाल समाप्त हो जाये। 

लड़की को बरामद करने की मांग

पीड़ित मां ने कहा है कि ऐसी परिस्थितियो में विपक्षीगण मेरी पुत्री को अगवा करवा लिए है और हत्या करने की योजना है यदि तत्काल मेरी पुत्री को विपक्षीगणो से मुक्त कराकर बरामद नही किया गया तो मेरी पुत्री की हत्या हो सकती है। 

मुकदमा दर्ज

लड़की की मां के शिकायत पर सादुल्लानगर पुलिस ने मामले में आरोपियों के विरुद्ध सुसंगत धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे