Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

मनकापुर : एक साल बाद जिंदा हो गई शोभावती



क्राइम जंक्शन ने प्रमुखता से बीते शुक्रवार हुज़ूर! मैं अभी “ज़िंदा” हूँ,अधिकारियों ने कागज में जीते जी मार दिया,....गोंडा में एक 75 वर्षीय बुज़ुर्ग महिला खुद के ज़िंदा होने की दे रही गवाही शीर्षक से प्रकाशित किया था खबर

वृद्धावस्था पेंशन संबंधी कार्यवाही शुरू, अन्य लाभार्थियों के साथ महिला के खाते में होगा भुगतान

इमरान

गोंडा:जिलाधिकारी नेहा शर्मा के प्रयासों का प्रतिफल है कि एक साल बाद शोभावती एक बार फिर जिंदा हो गई। यह सुनने में अटपटा जरूर लगेगा लेकिन सच है।  असल में, करीब डेढ़ साल पहले 75 वर्ष शोभावती को सरकारी दस्तावेजों में मृत दिखाकर उनकी वृद्धावस्था पेंशन रोक दी गई थी। तब से शोभावती लगातार खुद को जिंदा साबित करने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहीं थी। मामला संज्ञान में आने के बाद जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने   तत्काल कार्यवाही के आदेश जारी किए। नतीजा, शोभावती को जीवित मानते हुए वृद्धावस्था पेंशन का लाभ उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 

पति के देहांत के बाद पेंशन ही है एक सहारा

मामला मनकापुर विकासखण्ड के उपाध्यायपुर ग्रंट का है। यहां की निवासिनी 75 वर्षीय शोभावती के पति जगदंबा प्रसाद का देहांत हो चुका है। करीब डेढ़ साल पहले अधिकारियों ने शोभावती को भी कागज में मृत घोषित कर दिया था। जिसके बाद उनको वृद्धावस्था पेंशन का लाभ नहीं मिल पा रहा था। शोभावती के लिए पेंशन ही एक सहारा था। जिसके बंद होने से वह लाचारी व बेबसी भरी जिंदगी काटने के लिए मजबूर हो गई। ऐसे में खुद को जिंदा साबित करने के लिए यह बुजुर्ग महिला बीते करीब एक साल से विकासखण्ड से लेकर जिला मुख्यालय तक के चक्कर लगा रही थी। बीते दिनों यह प्रकरण जिलाधिकारी नेहा शर्मा के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जिलाधिकारी द्वारा इस प्रकरण में तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए। 

जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश चौधरी ने बताया कि  महिला को बीती 22 अगस्त 2022 में पेंशन जारी की गई थी। उसके बाद ब्लॉक स्तर पर किए गए सत्यापन में महिला के मृत होने की सूचना प्राप्त हुई थी। जिसके आधार पर पेंशन रोक दी गई। प्रकरण पहले भी सामने आया है। विभागीय स्तर पर कार्यवाही सुनिश्चित की गई है। महिला की शिकायत पर दस्तावेजों में संशोधन करके वृद्धावस्था पेंशन के लिए प्रकरण प्रेषित कर दिया गया है। शीघ्र ही महिला की पेंशन अन्य लाभार्थियों के साथ ही लखनऊ से उसके खाते में प्रेषित की जाएगी।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे