Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

रामानुज त्रिपाठी स्मृति बाल साहित्य रत्न सम्मान से अलंकृत होंगे डाॅ० दयाराम मौर्य 'रत्न'



वेदव्यास त्रिपाठी 

प्रतापगढ़ साहित्य कला संवर्धन न्यास सुलतानपुर द्वारा बाल साहित्य के उत्थान तथा विशाल बहुमुखी साहित्य विकास में उल्लेखनीय अवदान के लिए लब्धप्रतिष्ठ साहित्यकार डाॅ० दयाराम मौर्य 'रत्न' को प्रतिष्ठित " रामानुज त्रिपाठी स्मृति बाल साहित्य रत्न सम्मान " से 05 अगस्त 2023 को रणबीर राजकुमार इंटर कालेज वरवारीपुर सुलतानपुर सभागार में लोकभूषण आद्या प्रसाद सिंह 'प्रदीप' के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित विराट साहित्यिक समारोह में अलंकृत किया जायेगा।न्यास के सचिव पवनकुमार सिंह ने बताया कि डाॅ० दयाराम मौर्य 'रत्न" का नाम न्यास की चयन समिति द्वारा उनके कार्यों और प्रसिद्धि के आधार पर किया गया है।इस उपलब्धि पर एलायंस क्लब इंटरनेशनल के अन्तर्राष्ट्रीय निदेशक रोशनलाल ऊमरवैश्य,अम्मा साहेब ट्रस्ट के ट्रस्टी आनंद मोहन ओझा,विकास अधिकारी राजीव कुमार आर्य,राधेश्याम दीवाना, श्रीनाथ मौर्य सरस,प्रेम कुमार त्रिपाठी प्रेम,कुंजबिहारी लाल मौर्य काकाश्री,अनिल कुमार निलय,राकेश कनौजिया आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे