Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

सावन के पांचवे सोमवार को शिव मंदिरों में भक्तों की उमड़ी भीड़



हजारों की संख्या में भक्तों ने भगवान शिव के दर्शन कर किया जलाभिषेक

कमलेश

खमरिया खीरी:सावन के पांचवे सोमवार को क्षेत्र के अलग अलग शिव मंदिरों में पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था के बीच बड़ी संख्या में भक्त सुबह से ही दर्शन के लिए लाइनों में लगकर भगवान का जलाभिषेक शुरू कर दिया जो लगातार जारी है। इस दौरान भक्तों की संख्या में बढोत्तरी होने पर मंदिरों में लंबी लाइनें लग गई,जहां घंटों इंतजार के बाद भक्तगणों ने भगवान शिव के दर्शन कर जलाभिषेक के बाद प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए मंदिरों में महिला पुलिस के साथ साथ बड़ी संख्या में पुलिस के जवान मुस्तैद है।


क्षेत्र के एनएच 730 पर शारदा नदी तट के ऐरा पुल के पास स्थित जंगलीनाथ मंदिर पर सुबह से बड़ी संख्या में भक्त भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए लंबी लाइनों में लगकर दर्शन कर जलाभिषेक करना शुरु कर दिया जो    दोपहर बाद तक भक्तों की संख्या कम नहीं पड़ी। इस दौरान शिव मंदिर में भक्तों की बढ़ती संख्या को लेकर सुबह से ही खमरिया थानाध्यक्ष अजय राय समेत पुलिस के जवान अपनी ड्यूटी पर तैनात होकर बगैर कोई असुविधा के भक्तों को लाइन लगवाकर दर्शन करवाते रहे। इसके अलावा सरयू नदी के तट पर स्थित जालिमनगर पुल के समीप भगवान नागेश्वर मंदिर व कफारा में लीलानाथ मंदिर में बड़ी संख्या में भक्त भगवान शिव का जलाभिषेक कर दर्शन किए यहाँ भी भक्तों की सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी सीओ पीपी सिंह की अगुवाई में धौरहरा कोतवाल दिनेश कुमार सिंह ,ईसानगर थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी की देखरेख में पुलिस के जवान मंदिर में भक्तों की सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने के लिए मौजूद रहे।


पड़ोसी जनपद सीतापुर से भी दर्शन करने आये भक्त

एनएच 730 पर थाना खमरिया क्षेत्र के जसवंतनगर के पास स्थित जंगलीनाथ मंदिर में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोगों के साथ साथ पड़ोसी जनपद सीतापुर के गांवों से भी श्रद्धालु दर्शन करने आये। यहां दर्शनोंउपरांत भक्त भगवान भोले का जलाभिषेक कर उनका आशीर्वाद प्राप्त कर प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान भक्त रुद्र, पायल, पलक, रजनी देवी, अमन, निर्भय मिश्रा ने बताया की सावन के महीने में भगवान के दर्शन कर उन्हें उनका आशीर्वाद प्राप्त होता रहता है।


जंगलीनाथ मंदिर में लगा मेला बना आकर्षण का केंद्र





एनएच 730 पर शारदा नदी के तट पर ऐरा पुल के समीप स्थित जंगलीनाथ मंदिर परिसर में लगा मेला लोगों में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। जहां भगवान शिव के दर्शन कर बच्चे,युवा व बुजर्ग मेले में जमकर ख़रीददारी कर मेले का लुप्त उठा रहे है। 



अराजकतत्वों पर नजर रख रहे थानाध्यक्ष


मेले में भीड़ को देखते हुए अराजकतत्वों पर नजर रख उन्हें सबक सिखाने के लिए खमरिया थानाध्यक्ष अजय राय स्वयं कमान संभालकर मेले में जगह जगह पुलिस के जवानों की तैनाती कर भ्रमण कर रहे है। इस दौरान मेले में घूम रहे संदिग्ध लोगों से कड़ी पूछताछ भी की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे