Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

खमरिया:चहमलपुर में शक्ति दीदी अभियान के तहत लगाई गई चौपाल



कमलेश

खमरिया खीरी:मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस विभाग की ओर से शुक्रवार को थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी के नेतृत्व में सरस्वती शिशु मंदिर ईसानगर व खमरिया थानाध्यक्ष अजय राय की अगुवाई में चहमलपुर गांव में जागरूकता अभियान चलाया गया। यहां छात्राओं व महिलाओं को महिला सुरक्षा संबंधी अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। महिलाओं,बेटियों को स्वावलंबी और सुरक्षित बनाने तथा उनके अधिकारों के संबंध में जागरूक करने व उनके साथ घटित होने वाले अपराधों पर प्रभावी रोकथाम करते हुए उनमें सुरक्षा,आत्मविश्वास की भावना जागृत करने के उद्देश्य से मिशन शक्ति अभियान चल रहा है। इसके तहत कालेज में पुलिस टीम ने अलग अलग गावों में महिलाओं, बालिकाओं से संवाद किया।

थाना ईसानगर की एण्टी रोमियो टीम प्रभारी सोनिया सागर व प्रियंका भाटी एवं उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह ने छात्राओं की सुरक्षा के लिए विभिन्न हेल्प लाइन नंबरों व नियमों, महिलाओं के विरुद्ध घटित होने वाले अन्य अपराधों पर कानूनी कार्रवाई के संबंध में विस्तृत रुप से जानकारी दी। वर्तमान समय में हो रहे विभिन्न तरीकों के साइबर अपराधों के बारे में भी जानकारी दी गई। यह भी बताया गया कि अपने आस-पास के लोगों को बताएं कि यदि कोई व्यक्ति साइबर धोखाधड़ी का शिकार हो जाता है तो उसकी सूचना तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930/112 पर दें, जिससे समय रहते ही अग्रिम कार्रवाई की जा सके। वही दूसरी ओर खमरिया थानाध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चहमलपुर गांव में मिशन शक्ति,शक्ति दीदी अभियान के तहत चौपाल लगाकर महिलाओं व बालिकाओं को मिशन से सम्बंधित विशेषताओं को बताकर जागरूक किया। इस दौरान चौपाल में वरिष्ट उपनिरीक्षक नागेंद्र कुमार पाण्डेय,उपनिरीक्षक रामशेष यादव,सिपाही नेहा दिनकर,रश्मि पाण्डेय व सिपाही धर्मेंद्र कुमार मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे