Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

भाजपा ने शुरू किया वोटर चेतना महाअभियान



वेदव्यास त्रिपाठी 

प्रतापगढ़ भाजपा कार्यालय पर आयोजित कार्यशाला को पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्ज्वलित करके मुख्य अतिथि क्षेत्रीय मंत्री राजेश राजभर एवं अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष हरिओम मिश्र ने शुरू की।जिला अध्यक्ष हरिओम मिश्र ने बैठक की शुरुआत करते हुए बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष  जगत प्रकाश नड्डा के निर्देशानुसार, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी के मार्गदर्शन में मतदाता सूची के सत्यापन, नए मतदाताओं के पंजीकरण एवं मतदाता सूची में सुधार करने के लिए भाजपा द्वारा वोटर चेतना अभियान शुरू किया गया है।

जिसके अंतर्गत जिला, विधानसभा, एवं मंडल स्तर पर विशेष कार्यकर्ताओं को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। सर्वप्रथम 28 अगस्त से 10 अक्टूबर तक घर घर सत्यापन अभियान बी एल वो द्वारा किया जायेगा, जिसमें बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को फॉर्म 6 भरवा करके उसके साथ सत्यापन करवाना है।

फिर 17 अक्टूबर को अंतरिम वोटर सूची के प्रकाशन के बाद 17 अक्टूबर से 31 नवंबर तक मतदाता सूची की जांच करना है और अगर कोई आपत्ति है तो आपत्ति करते हुए उसका निस्तारण करवाना है।

मुख्य अतिथि क्षेत्रीय मंत्री राजेश राजभर ने बताया कि प्रत्येक बूथ पर मतदाताओं की संख्या अधिकतम 1500 तय की गई है। इससे अधिकांश विधानसभाओं में नई बूथ बन रहे हैं। जिसके कारण वोटर की भाग संख्या एवं क्रमांक बदल रहे हैं, इसके लिए हमको मतदाता सूची का परीक्षण करके सही जानकारी प्राप्त करना है, जिससे हमारे मतदाता को तकलीफ का सामना न करना पड़े।कई शहरी विधानसभाओं के बूथों के संभाजय से होने वाले मतों को अलग बूथ से जोड़ा गया है।इससे वोटर का नाम तलाश में समस्या हो सकती है, इस पर हमें विशेष ध्यान देना है। सभी मंडल अध्यक्षों को जिला कार्यालय से सूची का एक सेट मिल जाएगा।

जिला प्रवक्ता राघवेंद्र शुक्ल ने बताया कि आने वाले रविवार 27/08//23 को  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का कार्यक्रम होना है, इसके लिए सभी मंडल अध्यक्षों से यह सुनिश्चित करलें कि सभी बूथों पर यह कार्यक्रम संपन्न हो सके।बैठक का संचालन वोटर चेतना अभियान के कार्यक्रम संयोजक जिला मंत्री रामजी मिश्र ने किया।बैठक में समापन करते हुए जिला उपाध्यक्ष राजेश मिश्र राजन ने सभी का आभार प्रकट किया।बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शिव प्रकाश मिश्र सेनानी,जिला महामंत्री पवन गौतम,राजेश सिंह, आशीष श्रीवास्तव, सतीश चौरसिया,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रमोद मौर्य,जिला उपाध्यक्ष अशोक सरोज,अलका सरोज,गोकुल श्रीवास्तव,जिला मंत्री, अनुराग मिश्र,अजय वर्मा, नितिन केसरवानी, राम आसरे पाल,रमेश सिंह, साधु दुबे,ओम प्रकाश पांडे गुड्डू, पूर्व महामंत्री अशोक मिश्र, सह मीडिया प्रभारी देवेश त्रिपाठी,प्रतिभा सिंह, रुचि केसरवानी, गजराज सिंह,पंकज मिश्रा, विजय मिश्र, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे