Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

BALRAMPUR...एमएलके कॉलेज में काव्य संध्या का आयोजन



अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर जिला मुख्यालय के एम एल के पी जी कॉलेज सभागार में मंगलवार की देर शाम स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर काव्य संध्या का आयोजन किया गया। काव्य संध्या में कवियों ने देश भक्ति से ओत प्रोत रचनाएँ पढ़ी।

15 अगस्त की शाम काव्य संध्या का शुभारंभ मुख्य अतिथि कवियत्री अंजली मिश्रा व कार्यक्रम अध्यक्ष महाविद्यालय प्राचार्य प्रो0 जे पी पाण्डेय ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्राचार्य प्रो0 पाण्डेय ने सभी कवियों को अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि देश की स्वतंत्रता आंदोलन में कवियों का योगदान अतुलनीय रहा है। कवियत्री अंजली मिश्रा ने कहा कि अपनी बातों को व्यक्त करने का सबसे सशक्त माध्यम कविता ही है। काव्य संध्या में कवि ओम प्रकाश मिश्र, विनोद सिंह ,कन्हैया लाल मधुकर, सौरभ व डॉ कृपाराम त्रिपाठी ने देशभक्ति कविताओं के द्वारा श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। इस अवसर पर डॉ अवनींद्र दीक्षित, डॉ एस के त्रिपाठी, डॉ सुनील शुक्ल सहित कई लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे