Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

BALRAMPUR...चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग पर मनाई खुशियां



अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर मे 24 अगस्त, 2023 को शहर के अग्रेंजी माध्यम विद्यालय पॉयनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कॉलेज, बलरामपुर में ‘‘चंद्रयान-3 का चंद्रमा पर सॉफ्ट लैडिंग‘‘ पर खुशियाँ मनायी गयी। साथ ही इसरो चीफ एस सोमनाथ ने पूरे चंद्रयान-3 मिशन को लीड किया है। इनका पूरा नाम श्रीधर पणिक्कर सोमनाथ है । 57 साल के एस सोमनाथ को एयरोस्पेस इंजीनियरिंग से जुड़े मामलों का एक्सपर्ट माना जाता है। जनवरी 2022 मे एस सोमनाथ को इसरो का चेयरमैन बनाया गया ।


विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक डा0 एम0पी0 तिवारी ने इसरो चीफ एस सोमनाथ के चित्र पर माल्यापर्ण अर्पित कर बधाई दी तत्पश्चात् प्रधानाचार्या शिखा पाण्डेय सहित विद्यालय के अध्यापक अध्यापिकाओं तथा छात्र-छात्राओं ने चंद्रयान-3 सॉफ्ट लैडिंग पर विद्यालय की तरफ से हार्दिक बधाई व शुभकामनाएँ दी । प्रबन्ध निदेशक डॉ0 तिवारी ने बताया कि चंद्रयान-3 सफलतापूर्वक चंद्रमा पर सॉफ्ट लैडिंग कर गया है, यह ऐतिहासिक क्षण हर भारतवासी के लिए गौरांवित कर देने वाला पल है।


चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर के चंद्रमा पर कदम रखने के साथ ही भारत अमेरिका, चीन और पूर्व सोवियत संघ के बाद चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया है, इसके साथ ही, भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश भी बन चुका है। चंद्रयान-3 की सफलता से देशभर में खुशी की लहर दौड़ गई है। साथ ही यह भी बताया कि चंद्रयान-3 के माध्यम से, भारत का लक्ष्य अपनी तकनीकी कौशल, वैज्ञानिक क्षमताओं और अंतरिक्ष अन्वेषण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को प्रर्दिर्शत करना है। चंद्रयान-3 की सफलता से अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष समुदाय में भारत की स्थिति को मजबूत बना दिया। यह मिशन युवा पीढ़ी को विज्ञान, प्रौद्योगिक, इंजीनियरिंग और गणित (एसटीईएम) में करियर बनाने के लिए प्रेरित करेगा। चंद्रयान-3 के वैज्ञानिक प्रयोगों से चंद्रमा के बारे मे नई जानकारी प्राप्त होगी जैसे कि चंद्रमा की दक्षिणी ध्रुप पर पानी की बर्फ की उपस्थिति के बारे में, चंद्रमा की सतह और उसके संरचना के बारे में, चंद्रमा के गुरूत्वाकर्षण क्षेत्र के बारे में, चंद्रमा के वायुमंडल के बारे में आदि जानकारी प्राप्त होगी। इस असाधारण उपलब्धि को देखने के लिए बल्कि चंद्रयान 3 मिशन में शामिल पूरी टीम के समर्पण और कड़ी मेहनत का जश्न मनाने के लिए एक साथ आए, क्योंकि यह भविष्य की वैज्ञानिक खोजों का मार्ग प्रशस्त करता है और हमारे देश के युवा दिमागों को बड़े सपने देखने और कल के वैज्ञानिक बनने के लिए प्रेरित करता है। प्रबन्ध निदेशक डॉ0 एम0 पी0 तिवारी के नेतृत्व में चंद्र मिशन चंद्रयान-3 की सफल लैडिंग पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा विद्यालय के ऑडोटोरियम में एक सांस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत हुआ जिसमें गीत-भारत ने चंद्रमा पे झंड़ा गाड़ा है नामक गीत पर आराध्या, नाव्या, सिमर, काव्या, आस्था, सुभिक्षा एवं दिव्यांशी ने तिरंगा लहराते हुए बहुत ही सुन्दर व मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी। तत्पश्चात् विद्यालय के प्रांगण में सभी छात्र-छात्राएं एकत्रित होकर इसरो जिदांबाद, वंदे मातरम्, भारत माता की जय तथा ‘‘वैज्ञानिकों से ही देश की शान है, वैज्ञानिकों से ही देश का मान है, हम उस देश के फूल है यारों, जिस देश का नाम हिन्दुस्तान है‘‘ आदि का नारा लगाते हुए तथा तिरंगा लहराते हुए खुशियाँ मनायी। अंत में चंद्र मिशन चंद्रयान-3 की सफल लैडिंग पर विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक डा0 तिवारी नें विद्यालय के अध्यापक अध्यापिकाओं एवं छात्र छात्राओं को मिष्ठान खिलाकर खुशी मनायी गयी। इस अवसर पर विद्यालय के उप प्रधानाचार्या प्रधानाचार्य शिखा पाण्डेय, संतोष कुमार श्रीवास्तव, एक्टीविटी इंचार्ज राघवेन्द्र त्रिपाठी सहित समस्त अध्यापक अध्यापिकाओं ने मिलकर चंद्र मिशन चंद्रयान 3 की सफल लैडिंग पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएँ दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे