Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

UP News:एआरटीओ और यात्री कर अधिकारी समेत आठ गिरफ्तार,मालवाहक गाड़ियों व पर्यटक वाहनों से अवैध वसूली के खिलाफ बड़ी कार्रवाई



उमेश तिवारी

उत्तर प्रदेश के महराजगंज में नेपाल जाने वाले फरेंदा -सोनौली हाईवे पर मालवाहक गाड़ियों व पर्यटक वाहनों से अवैध वसूली के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। एआरटीओ और यात्री कर अधिकारी समेत आठ को गिरफ्तार कर उनके ऊपर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

बताते चलें कि जनपद महराजगंज से नेपाल जाने वाले फरेंदा-सोनौली हाईवे पर मालवाहक गाड़ियों व पर्यटक वाहनों से अवैध वसूली के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। एक ट्रक चालक व एक अन्य की तहरीर पर कोल्हुई और नौतनवां थाने में एआरटीओ, यात्री कर अधिकारी, दो सिपाही व चार अन्य प्राइवेट लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। इस कार्रवाई से यहां हड़कंप मच गया है।कलेक्ट्रेट में इस कार्रवाई का खुलासा करते हुए एडीएम डॉ. पंकज वर्मा व एएसपी आतिश कुमार सिंह ने बताया कि अमरोहा के ट्रक चालक महमूद ने कोल्हुई थाने में तहरीर दी कि पीटीओ अपनी टीम के साथ सोनौली जाने वाली हाईवे पर ट्रकों से अवैध वसूली किए। इसमें एआरटीओ की संलिप्तता है। इस तहरीर के आधार पर कोल्हुई थाने में एआरटीओ प्रदीप कुमार, यात्री कर अधिकारी मथुरा प्रसाद, उनकी टीम के दो सिपाहियों वचार व अन्य प्राइवेट लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इसके अलावा नौतनवां थाने में नौतनवां निवासी बस संचालन से जुड़े बिरजू मद्धेशिया ने तहरीर देकर पर्यटक बसों से अवैध वसूली का आरोप लगाया। इस तहरीर पर नौतनवां थाने में इन आठ आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

महराजगंज एसपी डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि ट्रक चालक की तहरीर पर कोल्हुई पुलिस ने गहनता से जांच की तो आठ लोगों का नाम सामने आया। इनमें एआरटीओ, यात्री कर अधिकारी, दो कर्मचारी व चार प्राइवेट लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर सभी को गिरफ्तार कर लिया गया। इसी क्रम में थाना नौतनवां में बस संचालकों की ओर से बिरजू मद्धेशिया ने वसूली की शिकायत की, जिसमें केस दर्ज कर लिया गया है। दोनों मामलों की विवेचना क्षेत्राधिकारी स्तर के अधिकारी से कराई जा रही है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे