Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

जगत के कल्याण के लिए भगवान श्रीकृष्ण का हुआ मंगलमय अवतार:साध्वी शिवानी



कुलदीप तिवारी 

लालगंज,प्रतापगढ़: पौराणिक स्थली बाबा घुइसरनाथ धाम में हो रही श्रीमद् भागवत कथा में रविवार को व्यास पीठ से रूकमणि  विवाह का प्रसंग सुन श्रद्वालु भाव विभोर हो उठे। कथा व्यास साध्वी शिवानी तिवारी  ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की हर लीला जगत के कल्याण के निमित्त हुई है। उन्होने कहा कि भगवान सदैव प्राणी को सदकर्म तथा सत्संग का पुण्य फल दिया करते है। साघ्वी शिवानी ने कहा कि संसार को कल्याण तथा मंगल प्रदान करने के लिए भगवान श्री कृष्ण ने सत्यधर्म को ही आगे बढ़ाया । उन्होने कहा कि भागवत कथा का श्रवण करने मात्र से मनुष्य के पाप का हरण हो जाता है। उन्होने श्रद्वालुओं को सदैव भगवान के प्रति आस्था और विश्वास को मजबूत बनाये रखने का भी सार समझाया। कथा में हाईकोर्ट बार एसोसिएशन लखनऊ के पूर्व महामंत्री पं0 राम सेवक त्रिपाठी व समाजसेविका सरला त्रिपाठी ने व्यासपीठ का वैदिक पूजा अर्चन किया। सहसयोजक पप्पू तिवारी ने कथा व्यास शिवानी जी का श्री अभिषेक किया। इस मौके पर पं0 दिनेश शास़्त्री, पं0 सोनू दुबे, आचार्य योगेशजी, आचार्य धीरेन्द्र तिवारी, विपिन तिवारी, पंकज पाण्डेय, दीपेन्द तिवारी, पं0 वीरेन्द्र मणि तिवारी, विपिन शुक्ला, राधे पाण्डेय आदि रहे। इधर नगर के घुइसरनाथ रोड पर हो रहीश्रीमद्भागवत कथा में भागवत भूषण पं0 विनय शुक्ल जी ने श्रद्वालुओं को कथा का महत्व समझाते हुए कहा कि भगवान सदैव अपने भक्त का कल्याण किया करते है। कथा का संयोजन सुरेन्द्र कुमार ने करते हुए व्यासपीठ का पूजन किया। इस मौके पर सभासद पन्ने लाल पाल, वरिष्ठ अधिवक्ता देवी प्रसाद मिश्र, पूर्व प्रधान आदर्श मिश्र, सुमित त्रिपाठी , मनोज त्रिपाठी, विकास मिश्र, सिल्लू मिश्र, रामलखन जायसवाल आदि रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे