Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

अयोध्या प्रसाद यादव जिलाध्यक्ष रामयश कुरील जिलामंत्री निर्विरोध निर्वाचित



वेदव्यास त्रिपाठी 

प्रतापगढ़:सदर विकास खण्ड मे उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ प्रतापगढ़ का द्विवार्षिक अधिवेशन हुआ सम्पन्न प्रतापगढ के सफाई कर्मचारियों को पूर्व सूचना के आधार पर सदर विकास खण्ड पर सुबह से नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ की गयी।जो निर्धारित समय तक चली।जिसमे जिलाध्यक्ष पद हेतु अयोध्या प्रसाद यादव, महामंत्री पद हेतु रामयश कुरील,कोषाध्यक्ष पद हेतु ओम प्रकाश पटेल, जिला संगठन मंत्री हेतु संजय कुमार प्रजापति, जिला सम्प्रेक्षक पद हेतु संतोष कुमार सरोज ने नामांकन भरा।तथा चुनाव अधिकारी के रुप मे रवि प्रकाश सिंह, मानिक चन्द्र ने नामांकन के आखिरी समय तक अन्य उम्मीदवार के नामांकन की प्रतीक्षा की।तब तक इस प्रत्याशियों के अतिरिक्त कोई अन्य प्रत्याशी ने नामांकन नही किया।उसके बाद निर्वाचन अधिकारी ने इन सभी प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित कर दिया।जिसमे

जिलाध्यक्ष अयोध्या प्रसाद यादव,जिला महामंत्री रामयश कुरील,जिला कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश पटेल, जिला संगठन मंत्री संजय कुमार प्रजापति, जिला सम्प्रेक्षक संतोष कुमार निर्विरोध निर्वाचित हुए।कार्यक्रम मे अमृतलाल गौड, सी.पी.राव जिलाध्यक्ष,विनय प्रताप सिंह जिला सहसंयोजक अटेवा प्रतापगढ़, जीतेन्द्र कुमार, हरीलाल प्रजापति, पन्ना लाल यादव,पुष्पा पाण्डेय, तारा मिश्र राम सागर,आदि सैकड़ो कर्मचारियों ने निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं प्रेषित किए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे