Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

राहुल गांधी को सुप्रीमकोर्ट के फैसले से मिली राहत के पर कांग्रेसियों ने मनाया जश्न



राकेश पांडे 

प्रतापगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में राहुल गांधी के मानहानि के केस में सुप्रीम कोर्ट के फैसले से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर,आंबेडकर चौराहे पर नारेबाजी करते हुए धूमधाम से पटाखा दगाया, एवम एक दूसरे को लड्डू खिलाकर जश्न मनाया गया l मौके पर जुटे पार्टी नेता और कार्यकर्ताओं के हाथों में राहुल गांधी जी की तस्वीर के साथ "टाइगर इज बैक" का पंपलेट अपने अपने हाथों में लेकर नारेबाजी करते हुए जश्न मनाया l जिलाध्यक्ष डॉ लालजी त्रिपाठी ने कहा कि हमारे नेता मा.राहुल गांधी जी को बड़ी राहत मिली है। राहुल गांधी के पॉलिटिकल करियर से बड़ा संकट टल गया है। आज हम सब के लिए खुशी का दिन है सुप्रीम कोर्ट ने मानहानि मामले में राहुल गांधी की दो साल की सजा पर रोक लगा दी है। ऐसे में उनके 2024 का चुनाव लड़ने का रास्ता साफ हो गया है। राहुल गांधी  2019 में केरल की वायनाड सीट से लोकसभा चुनाव जीते थे।यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी ने कहा की ये नफरत के खिलाफ मोहब्बत की जीत है। आज का दिन खुशी का दिन है। राहुल गांधी के खिलाफ की गई साजिश आज नाकाम हो गई है। राहुल गांधी की जीत, मोदी पर भारी पड़ेगी।इस दौरान: डॉ. प्रशांत देव शुक्ला, नगर अध्यक्ष इरफान अली, जिला कांग्रेस कोषाध्यक्ष वेदान्त तिवारी, सेवादल जिलाध्यक्ष महेंद्र शुक्ला,कपिल दिवेदी, राम शिरोमणि वर्मा, राम रतन तिवारी, अभय किशोर त्रिपाठी,महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सरोज कश्यप, कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मकरंद शुक्ला, विजय शंकर त्रिपाठी, आशुतोष तिवारी, मोहम्मद इश्तियाक,सुमित तिवारी, सुनीता पटेल, राजेंद्र वर्मा,सोनी तिवारी,समेत आदि लोग मौजूद रहें l

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे