Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

लालगंज:दुर्घटना में युवक की मौत, चालक के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का केस



कुलदीप तिवारी 

लालगंज, प्रतापगढ़। अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार युवक की दुर्घटना में मौत हो गयी। दुर्घटना को लेकर मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। उदयपुर थाना के मठिया किशुनगढ़ निवासी स्व. सुखलाल कोरी का पुत्र संतोष कुमार कोरी 40 बुधवार की रात आठ बजे मठिया तिराहे पर भण्डारे मे शामिल होने गया था। घर वापस आते समय तिराहे के समीप सामने से अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। दुर्घटना में संतोष को गंभीर चोटें आ गयी। आननफानन मे वहां मौजूद लोगों ने उसे एम्बुलेंस से सांगीपुर सीएचसी इलाज के लिए पहुंचवाया। अस्पताल मे चिकित्सकों ने संतोष को मृत घोषित कर दिया। संतोष की मौत की सूचना घर पहुंची तो परिजनों मे कोहराम मच गया। मृतक राजगीरी का कार्य कर परिवार का भरण पोषण किया करता था। जानकारी होने पर उदयपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कर गुरूवार को पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेजवाया। घटना को लेकर मृतक की पत्नी राजकुमारी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। दुर्घटना के बाद अज्ञात वाहन को चालक मौके से लेकर फरार हो गया। मृतक चार भाईयों मे सबसे बड़ा था। मृतक अपने पीछे पांच पुत्रियों व एक पुत्र को निराश्रित छोड गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे