Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

नेपाल में तिनाउ और दानव नदी का जल स्तर बढ़ा, भारत में बाढ़ की आशंका



उमेश तिवारी

 महराजगंज: दानव और तिनाउ नदियों में जलस्तर खतरे के निशान को पार कर जाने के कारण जिला प्रशासन रूपन्देही ने नदियों के आसपास रहने वाले ग्रामीणों से सावधानी बरतने का अनुरोध किया है।


बताया गया है कि नेपाल का तिनाउ नदी जो भारत में आकर गंडगी का रूप धारण कर लेता है वह इस समय नेपाल के रूपंदेही जिले में खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है।

जिला प्रशासन कार्यालय, रूपन्देही के सहायक प्रमुख जिलाधिकारी रामचंद्र आर्याल ने मीडिया कर्मियों को बताया है की तिनाउ नदी में खतरे का जल स्तर 5 मिली मीटर को पार कर 9 मिली मीटर पर पहुंच गया है। जिससे नदियों से सटे गांव के आस पास खतरे की संभावना अधिक बढ़ गई है। जिला प्रशासन ने नदियों के आसपास के गांव के लोगों से अपील किया है कि वह सतर्क रहें और परिवार के सदस्यों को नदी के आसपास न जाने दे।

उन्होंने यह भी कहा है कि नदी के आसपास रहने वाले गांव के साथ-साथ नदियों के जलस्तर का निगरानी कराया जा रहा है और अगर कहीं किसी को बाढ की संभावना दिखे तो नजदीक की पुलिस तथा जिला प्रशासन को सूचित करें।

बता दे कि नेपाल कि पहाड़ों से आने वाली पहाड़ी नदी तिनाउ और दानव नदी जो आगे चलकर घाघरा नदी बनती है। नेपाल के बाद अब भारत में तबाही मचा सकती हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे