Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

प्रतापगढ़ के विधायक सदर ने खेल सामग्री का किया वितरण



वेदव्यास त्रिपाठी 

प्रतापगढ़। युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग के तत्वाधान में वर्ष 2022-23 के युवक/महिला मंगल दलों को प्रोत्साहन स्वरूप खेल सामग्री का वितरण क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान अफीम कोठी के सभागार में मुख्य अतिथि विधायक सदर राजेन्द्र कुमार मौर्य द्वारा किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र, नगर पालिका अध्यक्ष हरि प्रताप सिंह भी उपस्थित रहे। खेल सामग्री वितरण कार्यक्रम में जनपद के 63 युवक व 37 महिला मंगल दलों (कुल 100 मंगल दल) के 02-02 पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया था एवं उन्हें प्रोत्साहन स्वरूप खेल सामग्री का वितरण अतिथियों द्वारा किया गया। जिला युवा कल्याण एवं प्रा0वि0द0 अधिकारी केशव कुमार सिंह द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर नेहरू युवा केन्द्र के उप निदेशक समर बहादुर सिंह, जिला क्रीड़ाधिकारी पूनमलता राज, क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रा0वि0द0 अधिकारी कालाकांकर देशदीपक जोशी व शिवगढ़ अविनाश कुमार मल्ल, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अभिनव शुक्ल, कनिष्ठ सहायक आशुतोष उपाध्याय सहित राधेश्याम तिवारी, दयाशंकर पाठक, रमाशंकर वर्मा, अशोक कुमार प्रजापति आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रा0वि0द0 अधिकारी सदर सुमित सिंह पाल ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे