Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

नवाबगंज पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी व साजिशकर्ता महिला को किया गिरफ्तार



 पं श्याम त्रिपाठी/बनारसी मौर्या 

नवाबगंज गोंडा:नवाबगंज पुलिस ने दुष्कर्म के दो अलग-अलग मामलों में एक साजिशकर्ता सहित दो आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने का दावा किया है।


बता दें कि नवाबगंज थाना क्षेत्र चौबेपुर गांव निवासिनी मीरा साहू के विरुद्ध एक गांव की लड़की के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में साजिशकर्ता के रूप में नामजद करते हुए आरोप लगाया गया था कि साजिशकर्ता महिला का आरोपी के साथ पहले संबंध था। और पीड़िता व साजिशकर्ता महिला का आपस में मित्रवत संबंध था इसी मित्रवत संबंध का लाभ लेते हुए साजिशकर्ता महिला ने पीड़िता को आरोपी के बाइक पर बैठाकर भेज दिया था।मामले में साजिशकर्ता महिला आरोपी को पुलिस ने घर से गिरफ्तार कर लिया।


इसी क्रम में एक दूसरे मामले में दुष्कर्म के आरोपी उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव निवासी हीरा यादव पुत्र रामदत्त उर्फ दत्ते को थाना क्षेत्र से ढेमवाघाट चौकी क्षेत्र से मुखबिर खास के सूचना पर देवघाट चौकी इंचार्ज ने गिरफ्तार कर लिया।



प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने दूरभाष पर बताया कि दुष्कर्म की साजिशकर्ता महिला व एक अन्य दुष्कर्म के मामले में एक महिला सहित दो आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे