Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

करनैलगंज:प्राथमिक शिक्षक संघ का चुनाव संपन्न



ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। प्राथमिक शिक्षक संघ करनैलगंज इकाई का चुनाव आज प्राथमिक विद्यालय कटरा शहबाजपुर के प्रांगण में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष विनय तिवारी ने संबोधित करते हुए कहा शिक्षक संगठन का इतिहास बहुत ही गौरवशाली रहा है। इसे हमें आगे बढ़ाना है।

 जिला मंत्री उमाशंकर सिंह ने दिल्ली में 10 अगस्त को पुरानी पेंशन बहाली हेतु आवाहन करते हुए कहा कि धरने में भारी संख्या में चलने की आवश्यकता है उन्होंने आवाहन किया कि दिल्ली का रामलीला मैदान भरना आवश्यक है। कार्यक्रम का संचालन श्याम नारायण पाण्डेय ने किया। चुनाव अधिकारी राधेलाल, राम गोपाल सिंह एवं चुनाव पर्यवेक्षक कुलदीप पाठक ने चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न कराई इस दौरान देवेंद्र कुमार सिंह को ब्लॉक अध्यक्ष, विपिन कुमार सिंह को ब्लॉक मंत्री, सुरेश कुमार शुक्ला को वरिष्ठ उपाध्यक्ष मान सिंह को संगठन मंत्री, राकेश कुमार गुप्ता को कोषाध्यक्ष, यशपाल सिंह को संगठन मंत्री, सतीश चौधरी आलोक सिंह संगठन मंत्री, प्रतिभा यादव को महिला उपाध्यक्ष, बुशरा रहमान को महिला संगठन मंत्री, ओम नारायण को लेखाकार, धीरेंद्र कुमार को ऑडिटर के रूप में चुना गया। संरक्षक में मोहम्मद इदरीश और कृष्ण कुमार मौर्य को चुना गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त अध्यापक और पूर्व अध्यक्ष दिनेश सिंह ने की। कार्यक्रम को जिला पंचायत सदस्य विवेक सिंह और गुड्डू सिंह मसौलिया ने संबोधित किया। इस दौरान अनिल सिंह, सौरभ सिंह, गणेश पाण्डेय, मोहम्मद शमीम, सताशी सिंह, 

अनुपम पाण्डेय, प्रतिभा यादव, यशपाल सिंह, सतीश चौधरी, आशिफ इकबाल, रीता पाल, सविता सिंह, शिखा सिंह, राकेश प्रताप सिंह, रीना सिंह, फूलचंद, पूर्णिमा सिंह, ज्ञान बहादुर सिंह, ममता मिश्रा, राम नारायण पांडेय, विमल दूबे, भालेन्दु कुमार सिंह, राम कुमार सिंह, राजकुमार, उत्तम प्रसाद, राजेश कुमार गोस्वामी, अंकिता मिश्रा, प्रतिभा धीमान, शब्बीर, मोहम्मद उबैस, छाया सिंह, दिया वर्मा, रिया वर्मा, लक्ष्मी तिवारी, शिवांगी राजपूत, मोहम्मद यूनुस, आरती शुक्ला, सरोज यादव, प्रमिला मिश्रा, वंदना मिश्रा, सर्वजीत कुमार, शिव कुमार शुक्ला, प्रीती यादव, मानवेन्द्र सिंह, मनोज कुमार पाण्डेय, अमित गुप्ता, महेंद्र गुप्ता, अनूप कुमार, सुरेश वर्मा, अनुराग सिंह, सुशील कुमार, ज्ञानेश सोनी, सुधीर कुमार दूबे आदि उपस्थित रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे