Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

शिक्षा समागम में राष्ट्रीय स्तर पर डॉ. जी. गणेशम् ने बढ़ाया लालगंज का मान, प्रसन्नता



कुलदीप तिवारी 

लालगंज, प्रतापगढ़। क्षेत्र के कटरा बलीपुर निवासी डॉ. जी. गणेशम् ने नई दिल्ली में केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित अखिल भारतीय शिक्षा समागम में प्रतिनिधित्व कर जिले का नाम रोशन किया है। डॉ. जी. गणेशम इस समय केन्द्रीय विश्वविद्यालय इलाहाबाद में हिन्दी विभाग में अतिथि प्रवक्ता हैं। वह संस्कृत शिक्षक समिति के पूर्व जनपदीय अध्यक्ष आचार्य राजेश मिश्र के छोटे बेटे हैं। यह जानकारी मिलने पर शनिवार को क्षेत्र के विद्वानों में प्रसन्नता देखी गयी। नई दिल्ली के प्रगति मैदान में स्थित आईईसीसी में शनिवार एवं रविवार को आयोजित दो दिवसीय शिक्षा समागम में उन्हें राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर प्रतिनिधि वक्ता के रूप में विमर्श में सहभागिता का आमंत्रण मिला है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के सचिव प्रो. मनीष आर जोशी ने डॉ. जी० गणेशम में लिखे पत्र में समागम में प्रतिभाग का आमंत्रण दिया है। संस्कृत विद्वान रहे इनहन भवानी धाम के दण्डी स्वामी वैभवानंद सरस्वती जी महराज के पौत्र की उपलब्धि को यहां विद्ववत समूह ने क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण कहा है। आचार्य डा. शक्तिधरनाथ पाण्डेय, आचार्य डा. शिवमूर्ति शास्त्री, संस्कृत परिषद के अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल, संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश, आचार्य देवानंद मिश्र, आचार्य हरिशंकर मिश्र, आचार्य त्रिवेणीधर शुक्ल, पं. अशोक शुक्ल आदि ने डॉ. जी. गणेशम् को क्षेत्र का मान बढ़ाने के लिए साधुवाद दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे