Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

कृषि विज्ञान केन्द्र ऐंठू कालाकांकर में जनपद स्तरीय खरीफ गोष्ठी एवं किसान मेला का किया गया आयोजन



वेदव्यास त्रिपाठी 

प्रतापगढ़़। जनपद स्तरीय खरीफ गोष्ठी एवं किसान मेला का आयोजन राजा दिनेश सिंह कृषि विज्ञान केन्द्र ऐंठू कालाकांकर में आयोजित किया गया। मेले में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक विश्वनाथगंज जीत लाल पटेल सहित जिलाधिकारी प्रकाश चन्द्र श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया, उप कृषि निदेशक विनोद कुमार यादव व अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सांसद राजकुमारी रत्ना सिंह द्वारा की गयी। इस अवसर पर विभागीय योजनाओं का संक्षिप्त विवरण एवं लाभ पाने के तरीके बताये गये, साथ ही साथ यह भी बताया गया कि इस गोष्ठी का उद्देश्य खरीफ फसलों धान, अरहर, उड़द, मूंग, तिल आदि की देखभाल करने, कीट एवं बीमारियों से बचने तथा अधिक उत्पादन कैसे लिया जाये आदि के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी। इस दौरान कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डा0 ए0के0 श्रीवास्तव ने किसान मेला एवं गोष्ठी में आये किसानों तथा अधिकारियों का आभार व्यक्त किया एवं किसानों को नई तकनीकी को अपनाने हेतु प्रोत्साहित किया गया। डा0 नवीन कुमार सिंह द्वारा खरीफ में अधिक फसलोत्पादन की जानकारी दी गयी जिसमें कृषकों को अन्तर्राष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष 2023 में मोटे अनाज (ज्वार, बाजरा, कुटकी, सांवा, कोदो, रागी आदि) की जानकारी दी गई। डा0 यतेन्द्र कुमार ने मृदा स्वास्थ्य परीक्षण तथा होने वाले लाभ के बारे में बताया, साथ ही जैविक खेती की सम्पूर्ण जानकारी के साथ ही पशुपालन पर जोर दिया गया। कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनान्तर्गत लाभार्थियों को विधायक विश्वनाथगंज, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी व कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही राजकुमारी रत्ना सिंह द्वारा ग्राम पंचायत गोविन्द नगर की प्रधान राधा देवी को फार्म मशीनरी बैंक, ग्राम सरियापुर के शैलेन्द्र प्रताप सिंह को कस्टम हायरिंग केन्द्र की स्थापना एवं ग्राम अदलाबाद के इन्द्र नारायण दूबे को सोलर पम्प (02 एचपी) चाभी देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विकास खण्ड कालाकांकर के 20 कृषकों को अरहर, सांवा, एवं कोदो मिनीकिट का वितरण किया गया। कार्यक्रम में लगभग 400 किसानों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर जिला कृषि अधिकारी अशोक कुमार प्रजापति, भूमि संरक्षण अधिकारी प्रथम चमन सिंह, कार्यकारी मत्स्य अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी सुनील शर्मा सहित कृषकगण व अन्य सम्बन्धित उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे