Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

मुकेश के जन्मदिन पर डीजी विजिलेंस ने गाया गीत, झूमे लोग


                                  वीडियो



वेदव्यास त्रिपाठी 

पटना। बिहार की राजधानी पटना में मनाए गए मुकेश के जन्मदिवस पर डीजी विजिलेंस आईपीएस आलोक राज के गीत पर उपस्थित लोग झूमते नजर आए। बड़े सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान न केवल अफसर मौजूद रहे बल्कि पुलिस के जवानों के साथ साथ सामान्य लोगों ने आईपीएस आलोक राज के गीत का आनंद उठाया और जमकर तारीफ की।

बताते चलें कि आईपीएस आलोक राज न केवल केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर बड़े-बड़े पदों का चार्ज लिया बल्कि बखूबी उसका निर्वहन किया है। पुलिस विभाग में उनको एवं उनकी कार्यशैली को तेजतर्रार छवि के रूप में पहचान मिली है। बिहार में आयोजित किए गए पटना के सभागार में मुकेश के जन्म दिवस को उस समय और भी पंख मिल गए जब आलोक राज के गीत "सजन रे झूठ मत बोलो खुदा के पास जाना है" मंच पर उनके द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस दौरान उनके पिता परमेश्वर प्रसाद, उनकी धर्मपत्नी डॉ माधुरी राज, चौथा तहलका के संपादक संजय कुमार चौधरी, प्रतिष्ठित कारोबारी प्रिंस राज, होटल कारोबारी धर्मपाल, अखिलेश तिवारी सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे