Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

2024 है सेमीफाइनल, लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटें कार्यकर्ता : अरशद हुसैन



विद्यार्थी जनकल्याण इंटर कॉलेज में संपन्न हुआ समाजवादी पार्टी के सेक्टर व जोनल प्रभारियों का प्रशिक्षण

ए आर उस्मानी 

गोण्डा। रविवार को विकास खंड छपिया में समाजवादी पार्टी के सेक्टर व जोनल प्रभारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम पूर्व प्रत्याशी राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य संजय विद्यार्थी द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोहम्मद इस्लाम चौधरी ने की। मुख्य अतिथि सपा जिला अध्यक्ष अरशद हुसैन रहे।

      जिलाध्यक्ष ने प्रभारियों को संबोधित करते हुए कहा कि जो बूथ विधानसभा के अंदर आते हैं, उनमें सभी जातियों का समावेश किया जाए। उन्होंने कहा कि 2024 सेमी फाइनल है और आप सब की दुआ और आशीर्वाद से केंद्र में बनने वाली सरकार में हमारी भागीदारी होगी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अहम भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि आप अपने बूथ को मजबूत कीजिए। अगर बूथ मजबूत होगा तो हम 2024 में भारतीय जनता पार्टी को उखाड़ फेंक देंगे और समाजवादी पार्टी का परचम लहराएगा। कार्यक्रम को युवजन सभा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी संघर्षवादी पार्टी है। संघर्ष से ही समाजवादी पार्टी है। हम सभी का दायित्व बनता है कि समाजवादी पार्टी को मजबूत करने के लिए घर घर तक जाएं और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा किए गए कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएं। पूर्व जिला महा सचिव राजेश दीक्षित ने कहा कि समाजवादी पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो सभी जातियों को साथ में लेकर चलती है। सभी जातियों का सम्मान समाजवादी पार्टी में है। उन्होंने कहा कि 2024 में समाजवादी पार्टी का प्रत्याशी आप सब के सहयोग से जीत कर जाएगा। जनता महंगाई, बेरोजगारी से परेशान है। इस सरकार में कोई भी वर्ग खुशहाल नहीं है। 2024 में परिवर्तन निश्चित है। कार्यक्रम को बिंदेश्वर प्रताप सिंह ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं को जन जन तक जाना होगा। जनता इंतजार कर रही है। 2024 में बदलाव जनता करने के लिए तैयार बैठी है। इस अवसर पर आयोजक गौरा विधानसभा प्रभारी संजय विद्यार्थी ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि हम सबका एक ही लक्ष्य होना चाहिए समाजवादी पार्टी को मजबूत करना। अपने अपने बूथ को मजबूत करना। जोनल व सेक्टर प्रभारियों को उन्होंने बहुत सारे टिप्स दिए। आए हुए अतिथियों का माला पहनाकर और अंग वस्त्र भेंट कर सम्मान किया। उन्होंने कहा कि हम बचपन से समाजवादी हैं। समाजवादी पार्टी के लिए काम कर रहे हैं। तन, मन, धन और हमारे शरीर की एक एक बूंद खून समाजवादी पार्टी के लिए समर्पित है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य कुफैल अहमद ने कहा कि समाजवादी पार्टी को जिताने के लिए हमें संघर्ष करना होगा। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मोहन यादव ने भी संबोधित किया। रामजीत निषाद, संजय साहू, मंगली यादव, कस्तूरी यादव, संजय कनौजिया, राम सुमिरन भारती आदि ने भी संबोधित किया। अध्यक्षीय भाषण देते हुए मोहम्मद इस्लाम चौधरी ने कहा कि मैं तन, मन, धन से समर्पित हूं। एक एक बूथ को मजबूत करेंगे। कार्यक्रम का संचालन रईस अहमद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा ने किया।

     इस अवसर पर रहम अली कादरी, विजय यादव, राहुल यादव, अशोक यादव, पवन यादव, सुशील पांडेय, हेमंत पांडेय, राम चंद्र पांडेय, गुरबख्श राजभर, विजय मिश्रा, राम प्रकाश चौरसिया, राजकुमार प्रजापति, राजू वर्मा, अभिषेक मौर्य, श्रीकांत सिंह सहित वरिष्ठ नेतागण और जोनल व सेक्टर प्रभारी उपस्थित रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे