Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

'एन्वायरमेंट हीरो' सम्मान से सम्मानित हुए अजय क्रांतिकारी



वेदव्यास त्रिपाठी 

प्रतापगढ़ विगत दो दशकों से अधिक समय से पूरे भारतवर्ष में पर्यावरण सेना प्रमुख के रूप में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन जागरुकता के लिए किए जा रहे सराहनीय एवं अनुकरणीय कार्यों हेतु निरूजा ग्रीन इंडिया परिवार फाउंडेशन ने पर्यावरण सेना प्रमुख ग्रीनमैन अजय क्रांतिकारी को 'एन्वायरमेंट हीरो राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया है।


नीरूजा ग्रीन इंडिया परिवार फाउंडेशन के सीईओ नीरज गुप्ता ने अजय क्रांतिकारी को यह सम्मान देते हुए कहा कि ग्रीनमैन अजय क्रांतिकारी द्वारा किए जा रहे पर्यावरण संरक्षण के कार्यों का असर अब सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में हो रहा है।


जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक पर्यावरणीय समस्या से निपटने हेतु श्री क्रांतिकारी के विचारों और प्रयासों से हम सभी को प्रेरणा मिलती है।इस मिले राष्ट्रीय सम्मान के संदर्भ में अजय क्रांतिकारी ने कहा कि सम्मान मिलने से जिम्मेदारियां बढ़ती हैं।


उन्होंने कहा कि धरती पर मानव प्रकृति और पर्यावरण के अनुकूल जीवन शैली अपनाएं और अपनी पृथ्वी को हरित बनाकर उसे प्रदूषण से बचाएं, इस अभियान को सभी के सहयोग से और अधिक बेहतर बनाया जाएगा।


इसके लिए उन्होंने पर्यावरण सेना से जुड़े सभी पर्यावरण मित्रों/सैनिकों का हरित आभार व्यक्त किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे